अंबानी की बहूरानी ने विदाई में पहना असली सोने से बना लहंगा, भारी भरकम गहनों से सजीं 'चांद का टुकड़ा' लगीं राधिका मर्चेंट

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jul, 2024 11:54 AM

mukesh ambani daughter in law radhika merchant wore gold lehenga at farewell

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में नई बहू आ गई है। उनके बेटे अनंत अंबानी बीते शुक्रवार अपने प्यार राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधे, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। दुल्हन राधिका...

बॉलीवुड तड़का टीम. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में नई बहू आ गई है। उनके बेटे अनंत अंबानी बीते शुक्रवार अपने प्यार राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधे, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। दुल्हन राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में एक ही दिन में कई लुक कैरी किए और विदाई के टाइम उन्होंने सोने से बना लहंगा पहना, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर धडाधड़ वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

विदाई में राधिका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया रेड-गोल्डन लहंगा पहना। लहंगे का ब्लाउज असली सोने से बना हुआ है। इसके डिजाइन का आईडिया पारंपरिक आभो (कुर्ता) और कच्छ, गुजरात के ट्रेडिशन से लिया गया था।  

 

लहंगे के साथ अनंत की वाइफ ने बनारसी ब्रोकोड का दुपट्टा कैरी किया। साथ उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की वेल भी कैरी की। लहंगे के साथ उन्होंने भारी भरकम आभूषण पहने।

 

PunjabKesari

गले में हैवी चोकर नेकलेस, मांग टीका, बड़े ईयररिंग्स और भारी भरकम चूड़ियां उनके लुक को पूरा करते नजर आए। बालों पर गजरा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। ओवरऑल लुक में अंबानी की छोटी बहू बेहद ही खूबसूरत लग रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!