Edited By Mehak, Updated: 21 Apr, 2025 11:41 AM

दिल्ली के Former Chief Minister और Aam Aadmi Party (AAP) के Chairman अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गईं। हर्षिता ने अपने कॉलेज के साथी संभव जैन से शादी की। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अरविंद...
बाॅलीवुड तड़का : दिल्ली के Former Chief Minister और Aam Aadmi Party (AAP) के Chairman अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गईं। हर्षिता ने अपने कॉलेज के साथी संभव जैन से शादी की। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने मशहूर सिंगर मीका सिंह को शादी में आमंत्रित किया था।
मीका सिंह ने अपनी आवाज से हर्षिता की शादी में रंग जमा दिया। उन्होंने अपने गाने 'ओ भंगड़ा ता सजदा' पर खास परफॉर्मेंस दी, जिससे अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए। इसके अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी मीका सिंह के गानों पर थिरकते हुए नजर आए।
इस शादी से पहले, अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने 'अंगारो' पर डांस करते हुए दिखे। जहां अरविंद केजरीवाल नीले रंग के कुर्ते में थे, वहीं उनकी पत्नी सुनीता ने लहंगा पहना था और दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर ट्विनिंग करते हुए डांस कर रहे थे।
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कई सालों तक काम किया। उन्होंने पहली बार 2013 से 2014 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा दी और फिर 2015 में दूसरी बार इस पद पर बैठे। वे 2024 तक इस पद पर रहे।