शादी के बंधन में बंधे 'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी, रेड लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Oct, 2023 11:41 AM

mera bhola hai bhandari fame hansraj raghuwanshi marriage with komal saklani

'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी ने हाल ही में अपने प्यार कोमल सकलानी संग शादी रचाई।  मंडी के सरकाघाट में कपल ने हिमाचली रीति रिवाज से सात वचन लिए। हंसराज-कोमल की शादी की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं। लुक...

मुंबई: 'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी ने हाल ही में अपने प्यार कोमल सकलानी संग शादी रचाई।  मंडी के सरकाघाट में कपल ने हिमाचली रीति रिवाज से सात वचन लिए। हंसराज-कोमल की शादी की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो हंसराज व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। उन्होंने शेरवानी के साथ गोल्डन कलर की पगड़ी बांध रखी है जिसपर उन्होंने सेहरा बांध रखा है। वहीं उनकी दुल्हनिया लाल जोड़ में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, लाल चूड़ा, सोने के कंगन, मांग टीका, कलीरे, हिमाचली नथ दुल्हन बनी कोमल के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों में कपल मंडप में बैठा दिख रहा है। एक तस्वीर कन्या दान के दौरान की है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

हंसराज रघुवंशी और कोमल सकलानी ने लव मैरिज है। ये दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी साल मार्च में दोनों ने सगाई की है।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में हंसराज रघुवंशी ने बताया था कि उनकी और कोमल की मुलाकात साल 2017 में हुई थी। कोमल उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट और इंस्पिरेशन देती हैं।
हंसराज रघुवंशी की बीवी कोमल सकलानी एक यूट्यूबर और कंटेट क्रिएटर हैं।

PunjabKesari

31 साल के हंसराज अपने गाने 'मेरा भोला है भंडारी' से मशहूर हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। हंसराज ने फिल्मों में डेब्यू सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' से किया था। करण देओल के गाने 'आधा भी ज्यादा' को हंसराज ने ही गाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!