सोनू सूद ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना, कहा-फिल्म देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 10:45 AM

sonu sood praises ranveer singh starrer dhurandhar the revenge

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों के भीतर ही करीब 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग...

मुंबई. आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों के भीतर ही करीब 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता के बीच अब एक्टर सोनू सूद ने भी इसकी जमकर सराहना की है। 


सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए लिखा- 'धुरंधर 2 देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई... आदित्य धर फिल्म्स के लिए बहुत सम्मान, जिन्होंने हमें याद दिलाया कि बेहतरीन सिनेमा सिर्फ आपको रोमांचित ही नहीं करता, बल्कि आपका दिल भी जीत लेता है। बहुत बढ़िया, मेरे भाई'। 

Dhurandhar 2 had me smiling…huge respect to @AdityaDharFilms for reminding us that great cinema doesn’t just thrill you, it wins you over. Well done my brother 🤗

— sonu sood (@SonuSood) March 23, 2026

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में हमजा अली मजारी के सफर को आगे बढ़ाया गया है, जिसे रणवीर सिंह ने निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह ‘शेर-ए-बलूच’ बनकर लियारी का नेतृत्व करता है। साथ ही, कहानी में जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने तक का सफर भी दिखाया गया है, जिसमें वह एक जासूस के रूप में दुश्मन देश में घुसपैठ करता है और आतंकवादी हमलों का बदला लेने के मिशन पर निकलता है।

रणवीर के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन जैसे सेलेब्स भी जर आए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!