Pics: मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि ने दिल्ली में मनाया छठ पर्व, सीएम रेखा गुप्ता संग मिलकर दिया सूर्यदेव को अर्घ्य

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Oct, 2025 12:04 PM

manoj tiwari wife surabhi tiwari celebrate chhath festival in delhi

लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। न सिर्फ आम लोग, बल्कि कई फेमस सेलिब्रेटी भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाते नजर आए। हालांकि, आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही...

मुंबई. लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। न सिर्फ आम लोग, बल्कि कई फेमस सेलिब्रेटी भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाते नजर आए। हालांकि, आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हो गया है। इसके साथ ही छठ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस व फेमस भोजपुरी एक्टर व सिंगर मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने भी अपनी छठ पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

SaveClip

मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि इस साल दिल्ली में छठ पूजा मनाने पहुंचीं, जहां उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पूजा करते हुए देखा गया। दोनों ने मिलकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और महिलाओं के साथ पारंपरिक छठ गीत गाए।

SaveClip

 

इस दौरान सुरभि पूरी तरह पारंपरिक अवतार में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी, सिंदूर, चूड़ियां और खूबसूरत नेकलेस पहनकर छठ मैया की पूजा की। तस्वीरों में उनकी आस्था और चेहरे पर सच्ची भक्ति साफ झलक रही है।

SaveClip

 

मनोज तिवारी भी रहे शामिल

छठ पर्व के अवसर पर सुरभि तिवारी के साथ भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी भी नजर आए। दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न की। मनोज तिवारी को इस मौके पर पीले रंग की धोती-कुर्ता में देखा गया। पूजा से पहले उन्होंने यमुना नदी को नमन किया और सूर्यदेव से पूरे देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

 

पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा – “जय छठी मैया”। सुरभि की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने तारीफ करते हुए लिखा कि सुरभि तिवारी का यह पारंपरिक लुक बेहद सुंदर और प्रेरणादायक है। वहीं कुछ ने लिखा कि उन्होंने इस महापर्व की पवित्रता को खूबसूरती से जीवंत किया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!