'सरके चुनर' गाने पर हंगामा करने वालों को डायरेक्टर की पत्नी की दो टुक-जब 'चोली के पीछे' जैसे सॉन्ग आए तब तो सब ठीक..

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2026 11:26 AM

director s wife breaks silence on the  sarke chunar  song controversy

फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर अलग ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई हैं। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए इस गाने पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, तमाम विवादों के बीच यह गाना यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है, लेकिन इस...

मुंबई. फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर अलग ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई हैं। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए इस गाने पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, तमाम विवादों के बीच यह गाना यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है, लेकिन इस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच केडी द डेविल फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और गाने का सपोर्ट किया है। 

 

 

डायरेक्टर की पत्नी रक्षिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले पर रिएक्ट करते हुए लिखा "हां, हां, मैंने सब कुछ देख लिया है। मुझे पता है कि आप लोग मुझे अलग-अलग लोगों की पोस्ट में टैग कर रहे हैं। सच तो यह है कि मुझे पता है कि क्या लिखा जा रहा है। मुझे पता है कि क्या हो रहा है। मेरा इस पर क्या रुख है - मैं इसके पक्ष में हूं या इसके खिलाफ - इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब 'पीलिंग्स', 'ड्रीमम वेकअपम', 'चोली के पीछे' या ऐसे ही सैकड़ों गाने आए थे, तब तो सब ठीक लग रहा था। जब पूरी की पूरी फिल्म ही इस बारे में आई थी कि कैसे एक्टर्स पूरी फिल्म में सिर्फ सेक्शुअल इंटरकोर्स के बारे में ही बात करते रहे, तब भी सब ठीक लग रहा था। लेकिन सिर्फ एक गाने ने इतनी बड़ी सुर्खियां बटोर लीं। मैं अभी भी इसे सही नहीं ठहरा रही हूं, बस पूछ रही हूं ताकि मैं इस बात को समझ सकूं।"

 

PunjabKesari


उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक गाने की वजह से, राइटर के पूरे काम पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और न ही उसे कम करके आंका जा सकता है। सिर्फ एक गाने का मतलब यह नहीं है कि वह एक बहुत ही घटिया राइटर है या वह सब कुछ सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए करता है? यह गलत है। सिर्फ इसलिए कि कुछ फिल्में दूसरों जितनी कामयाब नहीं होतीं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह एक बुरा फिल्ममेकर है... यह भी गलत है। क्या आपके पास उससे सवाल पूछने का हक है? हां, आपके पास उससे 'क्यों' पूछने का हक जरूर है. लेकिन क्या आपके पास उसे गाली देने का हक है? नहीं, बिल्कुल नहीं। जब आप उसे गाली देते हैं, या जैसा कि किसी अनजान महिला ने बहुत ही भद्दे तरीके से कहा कि यह एक निजी मामला है?"

रक्षिता यहीं नहीं ठहरीं, उन्होंने कहा, 'आजकल लोग ज्यादातर खून-खराबे वाली फिल्में और फिल्मों में सेक्शुअल कंटेंट देख रहे हैं। लोगों को इस बात की कुछ 'बेसिक जानकारी' होनी चाहिए कि दूसरों के बारे में कैसे बात करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अनगिनत मौके आए हैं जब 'अनजान लोगों' ने उनके बारे में बुरा-भला कहा है।

 
उन्होंने यह भी कहा कि किसी के काम के लिए उसे बुरा-भला कहना 'सोशल मीडिया की दूसरी सच्चाई' दिखाता है और ऐसा नहीं होना चाहिए। फिर उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सब ठीक हो जाएगा और फैंस से थोड़ा समय मांगा।

आखिर में उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने भी चिंता की, उन सभी का शुक्रिया। मैं सचमुच शुक्रगुजार हूं। मैं यहीं हूं और प्रेम भी। KD हमारा बेबी है और आखिर में हम वही करेंगे जो सही होगा और सिर्फ सही ही करेंगे। हम पर भरोसा रखिए और मुस्कुराइए, प्यार कीजिए, बस प्यार ही प्यार।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!