Malaika Arora का दावा, 60 की उम्र में और भी 'सेक्सी' हो जाती हैं महिलाएं

Edited By Mehak, Updated: 17 Mar, 2025 12:11 PM

malaika arora claims that women become more beautiful at the age of 60

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज 51 साल की हो गई हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि उन्होंने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। मलाइका आज भी अपनी जवानी और फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज 51 साल की हो गई हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि उन्होंने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। मलाइका आज भी अपनी जवानी और फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। वो अपनी स्किन और बॉडी का अच्छे से ख्याल रखती हैं, और यह साफ दिखाई देता है कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी सुंदरता और भी बढ़ रही है।

महिलाओं को लेकर मलाइका का मजेदार फैक्ट

मलाइका अरोड़ा ने अब अपने फ्यूचर प्लान को लेकर एक दिलचस्प राज खोला है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर अपना विचार जाहिर किया। मलाइका ने कहा, 'महिलाएं कभी बूढ़ी नहीं होतीं।' अब इस बात पर सोचने की बात है कि क्या सच में महिलाएं उम्र बढ़ने पर बूढ़ी नहीं होतीं?

PunjabKesari

मलाइका का '60s' में सेक्सी होने का प्लान

मलाइका ने इस बारे में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'हम अपने 40s में Fierce (शक्तिशाली), 50s में Fabulous (खूबसूरत), 60s में Sexy (सेक्सी), 70s में Sassy (स्मार्ट और आत्मविश्वासी) होते हैं। और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हम अपनी बात को और भी खुलकर कहने में अधिक स्वतंत्र हो जाती हैं, और यह बहुत सुंदर होता है।'

मलाइका का दिलचस्प नजरिया

मलाइका अरोड़ा का यह विचार महिलाओं की आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। उनका यह मानना है कि उम्र चाहे जैसे भी बढ़े, महिलाओं की खूबसूरती, सेक्सीनेस और आत्मविश्वास कभी कम नहीं होते। उनका यह मानना है कि हर उम्र का अपना एक अलग आकर्षण होता है, और महिलाओं को इसे गर्व से अपनाना चाहिए।

अब भी हैं बेहद हॉट

मलाइका अरोड़ा आज भी उतनी ही हॉट हैं, जितनी पहले थीं। उनकी फिटनेस, स्टाइल और खूबसूरती आज भी लोगों को आकर्षित करती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मलाइका का यह नया नजरिया और उनकी उम्र के साथ बढ़ता आत्मविश्वास उन्हें और भी खूबसूरत और आकर्षक बना देता है। इस पोस्ट के जरिए मलाइका ने यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है, और महिलाओं के लिए यह उनके आत्मविश्वास और खूबसूरती को और बढ़ाने का एक अवसर है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!