आंख मार रहा, फ्लाइंग किस दी..16 साल के लड़के के गंदे इशारे पर भड़कीं मलाइका, मांगा मम्मी का नंबर

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Mar, 2025 11:24 AM

malaika arora angry at 16 year old boy dirty gestures on show hip hop

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इस समय मलाइका अरोड़ा टीवी शो 'हिप हॉप इंडिया' के दूसरे सीज़न को जज कर रही हैं।हाल ही में शो में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते वह भड़क गईं जिसका एक वीडियो सामने आया है। ...

मुंबई: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इस समय मलाइका अरोड़ा  टीवी शो 'हिप हॉप इंडिया' के दूसरे सीज़न को जज कर रही हैं।हाल ही में शो में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते वह भड़क गईं जिसका एक वीडियो सामने आया है।  वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक 16 साल के लड़के को डांस शो के दौरान डांस करने और उनकी तरफ इशारे करने के लिए डांटती नजर आ रही हैं। उन्होंने लड़के से ये भी कहा कि वो उसकी मम्मी को फोन करेंगी।

PunjabKesari

उनके रिएक्शन ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। वीडियो में मलाइका लड़के से कहती नजर आ रही हैं, 'अपनी मम्मी का फोन नंबर दो। 16 साल का बच्चा है। डांस कर रहा है। वाओ कह रहा है सीधा मुझे देखकर।'

PunjabKesari

लड़का फिर शर्मा से सिर झुका लेता है लेकिन मलाइका उन्हें डांटना बंद नहीं करतीं। वे आगे कहती हैं- 'आंख मार रहा है। फ्लाइंग किस दे रहा है।' लड़के की हरकत को बाकी कंटेस्टेंट ने भी गलत बताया। एक डांसर ने कहा, 'उनका डांटना सही था। उनके आगे ही किया। उसकी ऐज ही क्या है ऐसा करने की।'

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया-‘वह सही कह रही हैं. मलाइका अरोड़ा उनकी मां से बड़ी हो सकती हैं।’ तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, ‘अच्छा जी, मलाइका मैडम एक पॉडकास्ट में बेटे के साथ वर्जिनिटी पर बात कर रही थीं न। यह पाखंड है।’ दरअसल, मलाइका अरोड़ा कुछ वक्त पहले बेटे अरहान खान के वॉडकास्ट में उनकी वर्जिनिटी पर सवाल करती नजर आई थीं। बेटा सवाल से असहज हो गया था लेकिन भी फिर उन्होंने दो कदम आगे बढ़कर मां की दूसरी शादी पर सवाल कर दिया था। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!