मंदिर में श्रद्धा आर्या ने कराया फोटोशूट,शादी के 3 हफ्ते बाद भी प्रीता के चेहरे से नहीं उतरा दुल्हन वाला नूर

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Dec, 2021 11:52 AM

latest photoshoot from temple shraddha arya looks beautiful in anarkali suit

टीवी सीरियर कुंडली भाग्य की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के बाद से ही  श्रद्धा आर्या अपनी खूबसूरत तस्वीरों और लुक्स को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में श्रद्धा अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ की कामना करने...

मुंबई: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के बाद से ही  श्रद्धा आर्या अपनी खूबसूरत तस्वीरों और लुक्स को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में श्रद्धा अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ की कामना करने मंदिर पहुंची जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

भले ही श्रद्धा की  शादी को 3 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन उनके चेहरे का ब्राइडल नूर अभी भी वैसे का वैसा है।ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि श्रद्धा की लेटेस्ट तस्वीरें इस बात का सबूत दे रही हैं।

PunjabKesari

मंदिर के अंदर करवाया श्रद्धा का ये फोटोशूट फैंस को काफी भा रहा है। लुक की बात करें तो श्रद्धा पिंक कलर के अनारकली सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप, हार,मंगलसूत्र और रेड चूड़ा श्रद्धा के लुक को चार-चांद लगा रहा है। श्रद्धा आर्या की ये तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गई हैं और फैंस उनकी इस तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

इससे पहले श्रद्धा ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें वह रेड बनारसी साड़ी में दिखीं थीं। इस साड़ी के साथ श्रद्धा ने सोने के जेवर वेअर किए थे। अदाकारा ने डबल लेयर्ड वाले नेकलेस के साथ अपने गले में मंगलसूत्र डाला हुआ था।

PunjabKesari

वहीं कान में उन्होंने बड़े-बड़े झुमके पहने थे जिसके साथ हाथ में उन्होंने चूड़ा के साथ सोने के कंगन मैच किए थे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि श्रद्धा आर्या ने बीती 16 नवंबर 2021 को इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। शादी की सभी रस्में दिल्ली में ही हुईं। शादी के तुरंत बात मुंबई वापसी कर ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!