Walmart के स्टोर में किम कार्दशियन का ग्लैमरस फोटोशूट, एनर्जी ड्रिंक्स का प्रमोशन करती आई नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Mar, 2026 05:35 PM

kim kardashian glamorous photoshoot at walmart promote her energy drink brand

Kim Kardashian ने अपने नए बिजनेस वेंचर को प्रमोट करने के लिए हाल ही में एक खास अंदाज अपनाया। उन्होंने अचानक Walmart के एक स्टोर में पहुंचकर अपने नए “Update” एनर्जी ड्रिंक्स का प्रमोशन किया, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस प्रमोशन से जुड़ी...

एंटरटेनमेंट डेस्क. Kim Kardashian ने अपने नए बिजनेस वेंचर को प्रमोट करने के लिए हाल ही में एक खास अंदाज अपनाया। उन्होंने अचानक Walmart के एक स्टोर में पहुंचकर अपने नए “Update” एनर्जी ड्रिंक्स का प्रमोशन किया, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस प्रमोशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें किम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में किम कार्दशियन सुपरमार्केट के भीतर ही एक फोटोशूट करती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास लोग शॉपिंग कर रहे हैं। उन्होंने ड्रिंक्स के रंग-बिरंगे डिस्प्ले के पास खड़े होकर पोज दिए और कैप्शन में लिखा, “now available at Walmart.”  

 PunjabKesari
इस मौके पर किम ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना। उन्होंने नायलॉन पैंट्स को लो-वेस्ट स्टाइल में कैरी किया, जिससे उनकी फिट फिगर और स्लिम वेस्टलाइन हाइलाइट हो रही है।

PunjabKesari

फोटोशूट के दौरान वह एक कैन हाथ में लेकर उसे सिप करती भी नजर आईं। स्टोर के कुछ हिस्सों को इस शूट के लिए ब्लॉक किया गया है, जहां उन्होंने अलग-अलग पोज दिए।

 PunjabKesari
यह ड्रिंक ब्रांड “Update” किम का नया बिजनेस प्रोजेक्ट है, जिसमें वह को-फाउंडर के तौर पर जुड़ी हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने इस ब्रांड के रीब्रांडिंग के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की थी। हालांकि, इससे पहले इस ब्रांड के कुछ विज्ञापनों को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तस्वीरों में फोटोशॉप को लेकर सवाल उठाए थे। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!