'मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, मेरी जान को खतरा' कुणाल कामरा ने खटखटाया  मद्रास HC का दरवाजा,की अग्रिम जमानत की मांग

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Mar, 2025 12:33 PM

kunal kamra moves madras high court seeking transit anticipatory bail

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद मामले में नया अपडेट सामने आया है। कुणाल कामरा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मद्रास हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है। उन्होंने कहा-'मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) का रहने वाला हूं। अगर मुंबई वापस आऊंगा...

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद मामले में नया अपडेट सामने आया है। कुणाल कामरा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मद्रास हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है। उन्होंने कहा-'मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) का रहने वाला हूं। अगर मुंबई वापस आऊंगा तो मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा, शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को खतरा है।' 

PunjabKesari

 

कॉमेडियन ने गिरफ्तारी से सुरक्षित होने के लिए मद्रास के हाईकोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है। कुणाल के मुताबिक वो तमिलनाडु के विल्लुपुरम के स्थायी निवासी हैं। जिसके चलते वो वहां ट्रांजिट याचिका दायर कर सकते हैं। कुणाल का मानना है कि शो में हुए विवाद के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां भी लगातार मिल रही हैं। वहीं शो के बाद हैबिटेट क्लब में शिवसैनिकों ने तोड़-फोड़कर खूब हंगामा किया था। अदालत ने दोपहर 2 बजे याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि कॉमेडियन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर मुंबई लाइव शो में विवादित गाना गाया था। जिसके बाद उन पर मुंबई में एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं पुलिस उन्हें पेश होने का समन भी जारी कर चुकी है। विवाद होने के बाद कुणाल के खिलाफ शिवसैनिकों ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस ने कुणाल को समन भी जारी किया था जिसके बाद कामरा ने पुलिस से 1 हफ्ते का समय मांगा था। पुलिस ने कामरा की ये मांग खारिज कर दी थी।

 

PunjabKesari

दूसरी ओर जब से कुणाल विवादों में घिरे हैं तब से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो विवादित वीडियोज अपलोड की हैं। एक वीडियो में वो विवाद के बारे में दिखाते हुए एक नई पैरोडी गा रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!