तस्वीरें जलाईं, स्टूडियो तोड़ा...कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की 'घ‍ट‍िया' कॉमेडी तो शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Mar, 2025 11:44 AM

kunal kamra comedy on eknath shinde shiv sena activists sabotage studio

कॉमेडियन कुणाल कामरा इस समय चर्चा में हैं। कुणाल कामरा ने स्टैंड-अप शो के दौरान उन्‍होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पक्ष बदलने के लिए कटाक्ष किया। उन्‍हें 'देशद्रोही' बता दिया। इस कारण बड़े पैमाने पर विवाद हो गया है। जहां एक तरफ...

मुंबई: कॉमेडियन कुणाल कामरा इस समय चर्चा में हैं। कुणाल कामरा ने स्टैंड-अप शो के दौरान उन्‍होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पक्ष बदलने के लिए कटाक्ष किया। उन्‍हें 'देशद्रोही' बता दिया। इस कारण बड़े पैमाने पर विवाद हो गया है। जहां एक तरफ काॅमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज हो गई।

PunjabKesari

 

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर द‍िया। विवाद बढ़ने पर, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एक होटल में उस स्‍टूडियो में तोड़फोड़ की जहां कुणाल का शो रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि इस मामले  श‍िवसेना (श‍िंदे गुट) के कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज क‍िया गया है।

 

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन किया और कॉमेडियन की तस्वीरें जलाईं। इतना ही नहीं  शिवसेना कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप मुंबई के खार स्थित उस होटल में पहुंचा, जहां कुणाल कामरा का स्टैंड-अप वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, उन्होंने होटल में तोड़फोड़ की, साथ ही कुणाल का ऑफिस भी तोड़ा।

शिवसेना नेता राहुल कनाल द्वारा दायर शिकायत में इसे 'पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र' और शिंदे की प्रतिष्ठा, छवि और साख को धूमिल करने का अभियान बताया गया है।कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत में कहा गया है, 'कुणाल कामरा द्वारा किए गए कृत्य में सार्वजनिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान है, अश्लील शब्द बोलना और एकनाथ शिंदे को निशाना बनाकर अपमानजनक आरोप लगाना भी है, ये न केवल अपमानजनक है बल्कि गैरकानूनी भी है।' 

कुणाल कामरा के शेयर किए गए शो के एक क्लिप में उन्हें 'दिल तो पागल है' का एक गाना गाते हुए दिखाया गया है, जिसमें 'ठाणे के एक नेता' का जिक्र करते हुए शिंदे की शारीरिक बनावट और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके समीकरण के बारे में कमेंट किया गया हालांकि, कुणाल कामरा ने क्लिप में शिंदे का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!