Edited By Konika, Updated: 06 Apr, 2018 04:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। हाल ही में वह एक फैशन शो में नजर आई। डिजाइनर नंदिता महतानी के एक फैशन शो में वो स्पेशल गेस्ट के रूप में शरीक हुईं। इस दौरान उनका रूपरंग काफी निखरा हुआ और लग रहा था। उनके आईबॉल्स और जॉ...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। हाल ही में वह एक फैशन शो में नजर आई। डिजाइनर नंदिता महतानी के एक फैशन शो में वो स्पेशल गेस्ट के रूप में शरीक हुईं। इस दौरान उनका रूपरंग काफी निखरा हुआ और लग रहा था।
किम शर्मा फोटो (Kim Sharma Images/Photo)
उनके आईबॉल्स और जॉ लाइन्स देख के ये कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करा रखी है। उनके चहरा काफी बना ठना और सजीला लग रहा था। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है।

बता दें कि अपने पति अली पंजानी से तलाक के बाद वो पहली बार किसी समारोह में नजर आईं। साल 2010 में अली से शादी के बाद वो केनिया शिफ्ट हो गई थीं। अली का किसी दूसरी लड़की के साथ जुड़ना इस जोड़ी के टूटने की वजह बताई गई थी।
किम शर्मा की फिल्में (Kim Sharma Movies)

किम ने मोहब्बतें फिल्म से अपने करियर का आगाज किया था। फिल्म में वो जुगल हंसराज के अपोजिट थीं। इसेके अलावा वो फिल्म टॉम डिक और हैरी, मनी है तो हनी है, और नेहले पे दहला फिल्म में नजर आई थीं।
