बंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद के बीच सोनू निगम को बड़ा झटका, कन्नड़ फिल्ममेकर ने फिल्म से हटाए गाने, कहा-माफी ही काफी नहीं

Edited By suman prajapati, Updated: 08 May, 2025 03:27 PM

kannada filmmaker removes sonu nigam songs from film

बंगलुरु कॉन्सर्ट के बाद विवादों में घिरे सिंगर सोनू निगम की माफी मांगने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में सोनू को बड़ा झटका लगा है।  कन्नड़ निर्देशक रामनारायण ने अपनी आगामी फिल्म 'कुलाडल्ली कील्यावुडो' से गुरुवार को सोनू निगम के दो...

मुंबई. बंगलुरु कॉन्सर्ट के बाद विवादों में घिरे सिंगर सोनू निगम की माफी मांगने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में सोनू को बड़ा झटका लगा है।  कन्नड़ निर्देशक रामनारायण ने अपनी आगामी फिल्म 'कुलाडल्ली कील्यावुडो' से गुरुवार को सोनू निगम के दो गाने हटा दिए हैं और कहा कि माफी ही काफी नहीं है। उन्हें इस तरह के कठोर शब्द कहने के लिए इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

 


अपनी आगामी फिल्म 'कुलाडल्ली कील्यावुडो' में सोनू निगम के गाने हटाने के बाद रामनारायण ने मीडिया से बातचीत में कहा- ‘सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। पहलगाम में हुई घटना को कन्नड़ गौरव से जोड़ना बहुत बड़ी गलती है। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।’
 
 
निर्देशक के मुताबिक उनकी आगामी फिल्म 'कुलाडल्ली कील्यावुडो' 23 मई को सिनेमाघरों में आ सकती है। फिल्म के प्रमोशन के लिए इसके तीन गाने रिलीज किए गए थे, जिसमें से दो को सोनू निगम ने गाए थे। रामनारायण ने कहा, ‘उन्होंने टाइटल सॉन्ग गाया, जो सबसे प्रसिद्ध कन्नड़ गीत के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिसे महान एक्टर राजकुमार की 1965 की फिल्म 'सत्य हरिश्चंद्र' में दिखाया गया था।

 

'कुलाडल्ली कील्यावुडो' कन्नड़ फिल्म उद्योग के लिए बहुत पवित्र है। हमारे ऑर्केस्ट्रा गाना रिकॉर्ड करते समय इस गीत को बजाते हैं। यह गीत निगम जैसे किसी व्यक्ति द्वारा कैसे गाया जा सकता है? जो हमारे बारे में इतना कमतर सोचते हैं।’ 

 निर्देशक ने आगे कहा कि सोनू निगम द्वारा गाए गए दोनों गाने, जिसमें दूसरा गाना 'मनसु हादताडे' है, को बदला जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘ट्रैक सिंगर चेतन सोस्का हैं। हमें दोनों गानों के ट्रैक वर्जन पसंद आए, जिन्हें हमने सोनू निगम को भेजा था। ताकि उन्हें धुन का अंदाजा हो सके। अब, हम उन्हें ठीक कर रहे हैं, ताकि हम उन्हें चेतन की आवाज के साथ रिलीज कर सकें।’ 
'कुलाडल्ली कील्यावुडो' को निर्माताओं ने पहले ही यूट्यूब से हटा दिया है, लेकिन सोनू निगम का 'मनसु हादताडे' का वर्जन अभी भी उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

निर्देशक ने कहा, ‘निगम के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है, उन्होंने कन्नड़ में एक हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। कन्नड़ स्टार सुदीप किच्चा और राम्या के साथ फिल्म 'मुसांजे माटू' के लिए मैंने जो गाना लिखा था, 'निन्ना नोडालेनथो', उसे निगम ने लगभग 12 साल पहले गाया था।

उन्होंने आगे कहा कि इस गाने ने निगम के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। हम सभी उस समय उनके लिए बहुत खुश थे। वह उस पुरस्कार के हकदार थे। ठीक वैसे ही जैसे आज, उन्हें कन्नड़ इंडस्ट्री से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उनके जैसे कद के लोगों को दूसरों पर चोट पहुंचाने वाले शब्द बोलने से पहले थोड़ा और सोचना चाहिए।’


क्या है विवाद?
बंगलुरु में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम ने मंच से कहा था कि एक युवक बार-बार उनसे कन्नड़ में गाना गाने की ज़िद कर रहा था। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की जिद कर रहा था। यही बर्ताव है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है। देख लो, सामने कौन खड़ा है।" उनकी इस टिप्पणी को कई लोगों ने कर्नाटक और कन्नड़ भाषा का अपमान माना, जिसके बाद कन्नड़ समुदाय और संगठनों ने उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

विवाद बढ़ता देख मांगी माफी
विवाद के लगातार बढ़ते दबाव के बीच सोनू निगम ने सोमवार की शाम एक पोस्ट शेयर किया और कर्नाटक के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था- “सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए मेरे अहंकार से बढ़कर है। आपको हमेशा प्यार करता हूं।”

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

122/1

10.1

Delhi Capitals

Punjab Kings are 122 for 1 with 9.5 overs left

RR 12.08
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!