'नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार' से सम्मानित होंगे जावेद अख्तर, इस योगदान के लिए गीतकार को मिलेगा सम्मान

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Apr, 2025 02:40 PM

javed akhtar will be honored with  namdev dhasal samashti award

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कलाकारी के लिए अब तक कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वहीं, अब उनकी पुरस्कारों की इस लिस्ट में एक और सम्मान शामिल हो जाएगा। दिग्गज गीतकार को...

मुंबई. बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कलाकारी के लिए अब तक कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वहीं, अब उनकी पुरस्कारों की इस लिस्ट में एक और सम्मान शामिल हो जाएगा। दिग्गज गीतकार को 'नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार' सम्मानित किया जाएगा।

 

 11 और 12 अप्रैल को मध्य मुंबई के बायकुला स्थित अन्नाभाऊ साठे सभागार में समष्टि कला और साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि मशहूर गीतकार, पटकथा लेखक और कवि जावेद अख्तर को 'नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार' से नवाज़ा जाएगा।

 

साहित्य और सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
समष्टि फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार की घोषणा हाल ही में की गई। जावेद अख्तर को यह सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य और सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत को यादगार गीत, प्रभावशाली संवाद और मजबूत पटकथाएं दी हैं। उनके शब्दों ने सिनेमा को संवेदनशीलता, गहराई और सामाजिक चेतना से जोड़ा है।

  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!