'जीवन का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया..पति! म्यूजिशियन सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस ईशा कंसारा, वेडिंग फोटोज वायरल

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Dec, 2022 11:17 AM

isha kansara tied the knot with siddharth amit bhavsar wedding photos viral

मनोरंजन जगत में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार अपनी लाइफ पार्टनर संग सात फेरे लेता नजर आ रहा है। इसी बीच अब गुजराती एक्ट्रेस ईशा कंसारा और म्यूजिशियन सिद्धार्थ अमित भावसार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरें कपल ने अपने...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार अपनी लाइफ पार्टनर संग सात फेरे लेता नजर आ रहा है। इसी बीच अब गुजराती एक्ट्रेस ईशा कंसारा और म्यूजिशियन सिद्धार्थ अमित भावसार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

 

टीवी शो 'मुक्ति बंधन' फेम एक्ट्रेस ईशा कंसारा 2 दिसंबर 2022 को अपने सपनों के राजकुमार सिद्धार्थ संग सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- 2.12.2022 अपने आप को मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मिला! प्रोजेक्ट "पति!"

PunjabKesari

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईशा ने अपनी शादी के लिए खूबसूरत व्हाइट लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने रेड चोली मैच की है।

PunjabKesari

 

हाथों में भर-भरकर चूड़ियां और सिल्वर ज्वेलरी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। दुल्हन बनी ईशा ओवरऑल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं उनके पतिदेव भी व्हाइट शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।

PunjabKesari


फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर नई शुरुआत के लिए बधाी भी दे रहे हैं। 

PunjabKesari


बता दें, ईशा और सिद्धार्थ ने मार्च 2022 में सगाई की थी और 8 महीनों बाद कपल एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Esha Kansara (@esharkansara)

काम की बात करें तो ईशा ने कई टीवी सीरियल और 'दुनियादारी' व 'मिडनाइट्स विद मेनका' जैसी गुजराती फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार डायरेक्टर चंद्रेश भट्ट की रोमांटिक फिल्म 'प्रेम प्रसंग' में देखा गया था। वहीं, सिद्धार्थ अमित भावसार ने कई गुजराती फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है और कई गाने भी गाए हैं।  

 


 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!