Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2026 12:44 PM

महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी रचा ली है। हालांकि, उनकी शादी को कई लोग लव जिहाद बता रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में...
मुंबई. महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी रचा ली है। हालांकि, उनकी शादी को कई लोग लव जिहाद बता रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में मोनालिसा के बड़े पापा ने उनकी शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मोनालिसा की शादी को लेकर उनके बड़े पापा विजल भोसले ने कहा, 'हमारी बेटी को लव जिहाद में फंसाया है। उसे डराया धमकाया गया होगा। क्योंकि हमारे समाज में आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि हमारे समाज की लड़की ने अन्य समाज में शादी की है। हम सरकार से मांग करेंगे कि हमारी बेटी को न्याय दिलाएं।
मोनालिसा ने किया था रिएक्ट
मोनालिसा ने उनकी शादी को लव जिहाद बताने पर बीते दिन रिएक्ट किया था और कहा था कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। मैं खुद ये शादी करना चाहती थ। जो लोग लव जिहाद बोल रहे हैं तो वैसा कुछ नहीं है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।शादी के लिए हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला। मैं इस शादी में खुश हूं।'
वहीं, मोनालिसा के पति फरमान ने कहा था, 'मैं मोनालिसा से प्यार करता हूं। हमारे लिए सारे धर्म अपने हैं। हम आर्टिस्ट हैं। आर्टिस्ट का कोई एक धर्म नहीं होता। शादी के लिए हम दोनों में से किसी ने धर्म नहीं बदला।'