'यह शर्मनाक है..ऑस्कर 2026 में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र सम्मानित नहीं किए जाने पर बिफरीं हेमा मालिनी, बेटी ईशा ने भी दिया रिएक्शन

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 09:51 AM

hema malini esha reaction over late actor dharmendra not being honored at oscar

15 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किए गए, जिसमें पिछले एक साल में गुजर चुके महान सितारों को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, इस सेगमेंट में पिछले साल दुनिया को अलविदा कह चुके बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। जबकि ऑस्कर की...

मुंबई. 15 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किए गए, जिसमें पिछले एक साल में गुजर चुके महान सितारों को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, इस सेगमेंट में पिछले साल दुनिया को अलविदा कह चुके बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। जबकि ऑस्कर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सूची में उनका नाम शामिल था। ऐसे में लाइव टीवी टेलीकास्ट के दौरान धर्मेंद्र का नाम न देखकर उनके फैंस को काफी बुरा लगा। वहीं, अब हाल ही दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी उन्हें अनदेखा करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनकी बेटी ईशा देओल ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

 

'यह शर्म की बात'-हेमा मालिनी


मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा- बेशक, यह शर्म की बात है। उनके लिए यह शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे एक्टर को नज़रअंदाज़ किया जो दुनिया के कई हिस्सों में इतने सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। धर्मजी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था।"

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें अपनी ज़िंदगी में कभी ज़्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों करनी चाहिए? हम दोनों, हम अपने देश में प्यार पाकर खुश थे, लेकिन अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे। यहां तक ​​कि मुझे लाल पत्थर और मीरा में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए भी कोई अवॉर्ड नहीं मिला।"

 

क्या बोलीं ईशा देओल?
वहीं, धर्मेंद्र-हेमा की बेटी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इससे पापा को कभी कोई फ़र्क पड़ेगा। उनका दिल हमेशा से इतना बड़ा रहा है कि वे ऐसी छोटी-मोटी बातों की परवाह नहीं करते। उनके लिए ज़िंदगी कभी भी पहचान या रुतबे के बारे में नहीं रही, बल्कि यह हमेशा प्यार, दयालुता और लोगों के दिलों में उनकी जगह के बारे में रही है।"

 इन दिवंगत हस्तियों को मिला सम्मान  

बता दें कि 98वें एकेडमी अवार्ड्स के दौरान, लाइव टेलीकास्ट में हॉलीवुड डायने कीटन, कैथरीन ओ'हारा, रॉबर्ट रेडफोर्ड, उडो कीर, रॉब राइनर, रॉबर्ट डुवैल, जीन हैकमैन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को सम्मानित किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!