कजिन के वेडिंग फंक्शन में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे ऋतिक रोशन, येलो-ओरेंज सूट और परांदा पहने पंजाबी वाइब देती दिखीं सबा

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Dec, 2025 05:09 PM

hrithik roshan attended cousin wedding function with his girlfriend saba

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन की फैमिली में इस वक्त जश्न का माहौल है। एक्टर के कजिन ईशान रोशन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। रोशन फैमिली के इस खुशियों के माहौल में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा...

मुंबई. बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन की फैमिली में इस वक्त जश्न का माहौल है। एक्टर के कजिन ईशान रोशन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। रोशन फैमिली के इस खुशियों के माहौल में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शरीक हैं और अपनी अपीयरेंस से लाइमलाइट चुराती नजर आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में ईशान के वेडिंग फंक्शन में से ऋतिक और सबा की एक झलक सामने आई हैं, जो लोगों का खूब दिल जीत रही है।

दरअसल, बीते दिन ऋतिक रोशन और सबा आजाद ईशान के मेहंदी फक्शंन में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों के ट्रेडिशनल अवतार ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्टर पीच कलर के कुर्ता और व्हाइट पायजामा में दिखे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्टॉल भी कैरी किया।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


वहीं, सबा येलो-ऑरेंज कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने हैवी जूलरी और परांदे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। फंक्शन में वह पूरी पंजाबी वाइब देती नजर आईं। इस दौरान कपल ने हाथों में हाथ थामे पोज भी दिए।  

बता दें, ऋतिक के कजिन भाई ईशान रोशन ने 20 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह से सगाई की है और वह जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 

ऋतिक रोशन का काम
वहीं, ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो 'कृष 4' की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!