Bollywood Top 10: खुद की रिवॉल्वर से गोविंदा को लगी गोली, रजनीकांत के पेट के निचले हिस्से में पड़ा स्टेंट

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Oct, 2024 05:45 PM

govinda shot with his revolver rajinikanth has a stent of his stomach

एक्टर गोविंदा को लेकर सुबह बड़ी खबर सामने आई। एक्टर को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लगने की वजह से एक्टर जख्मी हो गए। उनके पैरों पर गोली लगी है। हालांकि, अब उनकी सेहत में...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर गोविंदा को लेकर सुबह बड़ी खबर सामने आई। एक्टर को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लगने की वजह से एक्टर जख्मी हो गए। उनके पैरों पर गोली लगी है। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है। तो वहीं, दूसरी तरफ रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत की खबर ने फैंस का सुख चैन छीन लिया। सोमवार देर रात रजनीकांत की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है हालांकि आज यानि मंगलवार को 73 साल के रजनीकांत को मंगलवार को एक खास प्रोसेस से गुजरना पड़ा। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..

गोली लगने से घायल हुए Govinda, अस्पताल में ICU में भर्ती
 

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को गोली लग गई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लगने की वजह से एक्टर जख्मी हो गए हैं। उनके पैरों पर गोली लगी है। यह खबर सामने आते ही एक्टर के फैंस उनके लिए काफी परेशान हो गए हैं।

 

दर्दभरी आवाज में ICU से सामने आया गोविंदा का ऑडियो मैसेज

 

बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर आज सुबह की बेहद ही चिंता करने वाली खबर सामने आई। खबर थी कि गोविंदा को गोली लग गई है। खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। एक्टर के पैर पर गोली लगी थी।   कहा जा रहा है कि वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। आनन फानन में एक्टर को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है। अब एक्टर की हालत स्थिर है। इस खबर ने गोविंदा के फैंस को परेशान कर दिया। वहीं अब गोविंदा ने अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया।

चंडीगढ़ के मॉल में मायशा दीक्षित पर गिरी टाइल,13 साल की एक्ट्रेस की टूटी पसलियां

आज सुबह से ही बी-टाउन से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां कुछ समय पहले खबर आई कि गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं अब पॉपुलर चाइल्ड टीवी एक्ट्रेस मायशा दीक्षित के घायल होने की खबर सामने आई है। 13 साल की मायशा चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बुरी तरह जख्मी हो गईं। मायशा अपना बर्थडे मनाने मौसी के साथ मॉल गई थीं। वहां पिलर की टाइलें गिरने के कारण दोनों घायल हो गईं। घटना 30 सितंबर शाम चार बजे की है तब वो एलांते मॉल घूमने गई थीं।

अपने तो अपने होते...गिले शिकवे भुला गोविंदा का हाल जानने हाॅस्पिटल पहुंची बहू कश्मीरा

अक्टूबर की सुबह से ही सोशल मीडिया पर #Govinda ट्रेंड कर रहा है। वजह है गोविंदा को गोली लगना। रिपोर्ट्स के अनुसार,एक्टर खुद की पिस्टल से चली गोली पैर में लगने से घायल हो गए। आनन फानन में गोविंदा को हाॅस्पिटल भर्ती करवाया गया। इस समय गोविंदा ICU में हैं। इस खबर ने हर किसी को चिंता में डाल दिया हालांकि अब डाॅक्टर्स ने गोली निकाल दी और अब एक्टर खतरे से बाहर हैं। गोविंदा के गोली लगने की खबर सुनने के बाद हर कोई उनसे मिलने हाॅस्पिटल पहुंच रहा है। वहीं सब गिले शिकवे भूला कश्मीरा शाह भी मामा ससुर का हाल जानने हाॅस्पिटल पहुंची।

 

65 करोड़ के आगे भी नहीं झुकीं दयाबेन,दिशा वकानी ने एक झटके में ही ठुकरा दिया 'बिग बॉस 18'

एक्टर सलमान खान का विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' के शुरू होने में चंद दिन ही बचे हैं। शो का आगाज 6 अक्टूबर को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर होगा। इसके लिए तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। जल्द ही इसके कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ जाएगा हालांकि कई एक्टर्स के नामों का दावा किया जा रहा है। इसमें से एक नाम है 'दया भाभी' यानि दिशा वकानी का। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को अब सलमान खान के 'बिग बॉस सीजन 18' का ऑफर मिला है। और उन्हें इसके लिए 65 करोड़ भी ऑफर किए गए थे लेकिन उन्होंने इसे ठुकार दिया। 

रजनीकांत का हुआ इलेक्टिव प्रोसिजर, पेट के निचले हिस्से में डाला स्टेंट

सुपरस्टार रजनीकांत इस समय चेन्नई के अपोल हाॅस्पिटल में हैं। सोमवार 30 सितंबर की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर रजनीकांत को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर है कि रजनीकांत के पेट के निचले हिस्से में स्टेंट डाला गया है।  मंगलवार, एक अक्टूबर को 73 वर्षीय एक्टर की इलेक्टिव प्रक्रिया की गई। उनके पेट के निचले हिस्से में स्टेंट डाला गया। यह प्रक्रिया कैथ लैब में तीन विशेष डॉक्टरों की एक टीम द्वारा की गई थी।

विवादों में घिरीं Raveena Tandon, इस मामले में दिए एक्ट्रेस के खिलाफ जांच के निर्देश
 

एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम अक्सर विवादों में आता रहता है। हाला में सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख की शिकायत पर अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है और बोरिवली के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को तीन जनवरी, 2025 तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई की अगली तारीख एक मार्च 2025 को होगी।

 

 

'महाभारत' के 'द्रोणाचार्य' संग हुई धोखाधड़ी, किराए पर रहने को मजबूर  सुरेंद्र पाल 
 

मायानगरी मुंबई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।  मुंबई के मीरा रोड स्थित आरएनए कॉर्प बिल्डर के प्रोजेक्ट में 2010 में टीवी के मशहूर एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के अलावा फ़िल्म निर्देशक विनोद तिवारी के साथ तकरीबन 480 लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई लगाकर फ्लैट लेने का सपना देखा था, लेकिन 90% की पेमेंट देने के बावजूद भी लोगों उनको अपना घर नहीं मिल पाया है। इस प्रोजेक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में ही ब्रेक लगा दिया था और तब से ही लगातार इन 480 होम बायर्स का सपनों का घर बीच में ही लटका हुआ है। इन्ही में से एक एक्टर सुरेंद्र पाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है।

 

Mukesh Khanna ने रणवीर सिंह और दीपिका को लिया आड़े हाथ, कहा- न्यूड फोटोशूट को लेकर दोनों कंफर्टेबल थे..

टीवी और फिल्मों के दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह तनिक भी कभी किसी सेलिब्रेटी पर तंज कसने से पीछे नहीं रहते। हाल ही में मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड के न्यूली पेरेंट्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  को निशाने पर लिया है। 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!