चंडीगढ़ के मॉल में मायशा दीक्षित पर गिरी टाइल,13 साल की एक्ट्रेस की टूटी पसलियां

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Oct, 2024 11:29 AM

tv actress maisha dixit injured at chandigarh mall after tiles fall on her

आज सुबह से ही बी-टाउन से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां कुछ समय पहले खबर आई कि गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं अब पॉपुलर चाइल्ड टीवी एक्ट्रेस मायशा दीक्षित के घायल होने की खबर सामने आई है। 13 साल की मायशा चंडीगढ़ के एलांते मॉल...


मुंबई: आज सुबह से ही बी-टाउन से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां कुछ समय पहले खबर आई कि गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं अब पॉपुलर चाइल्ड टीवी एक्ट्रेस मायशा दीक्षित के घायल होने की खबर सामने आई है। 13 साल की मायशा चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बुरी तरह जख्मी हो गईं। मायशा अपना बर्थडे मनाने मौसी के साथ मॉल गई थीं। वहां पिलर की टाइलें गिरने के कारण दोनों घायल हो गईं। घटना 30 सितंबर शाम चार बजे की है तब वो एलांते मॉल घूमने गई थीं।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां लोगों का आना-जाना रोक दिया गया है। पीड़ितों को तुरंत ही हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मायशा अभी ठीक नहीं हैं।

PunjabKesari

 

वहीं हादसे के बारे में मायशा ने बताया-'हम सेल्फी लेने के लिए एक खंभे के पास खड़े थे, तभी अचानक दो टाइल्स ऊपर से गिरीं और मेरी पसलियों से टकरा गईं, जिससे फ्रैक्चर हो गया। टाइल मेरी मौसी के सिर पर भी गिरी, जिसके कारण उन्हें कई टांके लगाने पड़े।'

PunjabKesari

इस घटना के बाद मायशा के पिता गुस्से में हैं। उन्होंने इसमें अधिकारियों की लापरवाही पर बात करते हुए कहा- 'मेरी बेटी का जन्मदिन है और हम इस दिन का आनंद लेने के लिए मॉल आए थे। लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटना घट जाएगी। अधिकारियों की ओर से ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है। अगर मेरी बेटी को कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?'

PunjabKesari

मायशा दीक्षित ने कई हिट टीवी सीरियलों में काम किया है, जिनमें 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'जग जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी की' और 'निक्की और बबल' में काम किया। 'जग जननी माता वैष्णो देवी' में उन्होंने मां वैष्णो के बचपन का किरदार निभाया था। इस रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया। मायशा के पास अभी काफी प्रोजेक्ट्स हैं।  उन्हें एक अक्टूबर से नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करनी थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!