17 साल बाद एकता कपूर को इस वजह से उतारनी पड़ीं अंगूठियां, खाली हाथ देख फैंस ही नहीं स्टार्स भी हुए हैरान

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Apr, 2020 11:04 AM

ekta kapoor take off all rings after 17 years during lockdown

टीवी की ''क्वीन'' एकता कपूर अपने सास-बहू के सीरियल्स के अलावा अंगूठियों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं कि आज एकता के पास जो दुनिया भर की शोहरत है, वो इन्हीं अंगूठियों की वजह से है। हालांकि अब एकता ने इन अंगूठियों...

मुंबई: टीवी की 'क्वीन' एकता कपूर अपने सास-बहू के सीरियल्स के अलावा अंगूठियों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं कि आज एकता के पास जो दुनिया भर की शोहरत है, वो इन्हीं अंगूठियों की वजह से है। हालांकि अब एकता ने इन अंगूठियों को उतार दिया है। इसका सबूत एकता का वीडियो है जो सोशल साइट पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद एकता ने इंस्टाग्राम पर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एकता अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक भी अंगूठी नहीं पहनी है।

PunjabKesari

एकता के हाथ में अंगूठियों को न देख फैंस ही नहीं ब्लकि स्टार्स भी काफी हैरान है। स्टार्स  लगातार एकता से इसके पीछे की वजह पूछ रहे हैं। 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस हिना खान भी खुद को रोक नहीं पाईं।

 

PunjabKesari

हिना ने एकता के इस वीडियो पर कमेंट किया- 'ये कैसे हुआ?' जवाब में एकता ने लिखा- 'बस एलर्जी हो गई थी साबुन और सैनेटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने पर। कुछ समय बाद वापसी होगी बाकी सभी चीजों की तरह।'करिश्मा तन्ना ने कमेंट किया- 'क्या?' जवाब में एकता ने लिखा- 'हां, कुछ दिनों के लिए।'

PunjabKesari

वहीं सूफी बेबी नाम के अकाउंट ने एकता से ऐसा सवाल किया जिसका जवाब तो हर कोई जानना चाहता होगा। इन्होंने लिखा- 'बेहरतीन, कितने साल बाद तुमने ये अंगूठियां उतारी?' एकता ने जवाब में लिखा- 'मैंने 2003 में पहनना शुरू की थी।' 

PunjabKesari

इन्हीं अंगूठियों की वजह से हुईं ट्रोल

बता दें कि कुछ दिन पहले एकता अपनी इन्हीं अंगूठियों की वजह से ट्रोल भी हुई थीं।दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से सभी को अपने हाथ बार बार सैनेटाइज करने को कहा गया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे करने का चैलेंज भी दिया था। इस दौरान एकता अंगूठी पहने हुए हाथ धोते हुए वीडियो शेयर किया था। ट्रोलर्स को एकता की ये बात पसंद नहीं आई वो उन्हें ट्रोल करने लगे थे। हालांकि एकता ने उस वक्त ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- डॉक्टर्स से पूछा है अंगूठी पहनने से कोई नुकसान नहीं होता है। 

 

एकता ने अपने सास-बहू टीवी सीरियल्ज ने खूब शोहरत पाई है। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', जैसे कई सुपरहिट शोज का निर्माण कर चुकी हैं। एकता फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!