फिल्म 'आयशा' की रिलीज के 15 साल पूरे, सोनम कपूर ने जाहिर की खुशी

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Aug, 2025 03:59 PM

sonam kapoor expressed happiness on completion of 15 years film aisha

सोनम कपूर की फिल्म आयशा ने आज अपनी रिलीज़ के 15 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 06 अगस्त 2010 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अमृता पुरी, इरा दुबे और सोनम कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे और इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया था। वहीं, आज इस फिल्म के 15...

मुंबई. सोनम कपूर की फिल्म आयशा ने आज अपनी रिलीज़ के 15 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 06 अगस्त 2010 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अमृता पुरी, इरा दुबे और सोनम कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे और इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया था। वहीं, आज इस फिल्म के 15 साल पूरे होने पर लीड एक्ट्रेस सोनम ने अपनी खुशी जाहिर की है।

सोनम कपूर ने फिल्म आयशा को याद करते हुए कहा,“जब हम आयशा बना रहे थे, तब हमारे मन में कोई 'संस्कृति को प्रभावित करने' का इरादा नहीं था। हम दो लड़कियां थीं जो एक ऐसी फिल्म बनाना चाहती थीं जैसी हम खुद देखना चाहती थीं, और जो बॉलीवुड उस समय हमें नहीं दे रहा था। लोगों ने इसे महसूस किया और हमें यह बताया कि आयशा उस समय के युवाओं के लिए एक पीढ़ी-निर्धारित फिल्म बन गई।”

PunjabKesari


सोनम कपूर ने कहा,“हम शुरू से जानते थे कि हम फैशन के साथ खेलना चाहते हैं, उसे कूल बनाना चाहते हैं लेकिन साथ ही एक्सेसिबल भी। हमें फैशन पसंद था, हमें पता था कि हर कोई उसमें रुचि रखता है लेकिन इससे पहले कोई फिल्म इतनी फ्रंट-फुटेड नहीं थी जो फैशन को केंद्र में रखे। हमें नहीं पता था कि आयशा भारतीय सिनेमा या युवाओं की मानसिकता और पॉप कल्चर पर कैसा प्रभाव डालेगी।”


सोनम ने आगे कहा, “आयशा ने बॉलीवुड में पहली बार यह बदलाव लाया कि फैशन सिर्फ बैकग्राउंड का हिस्सा नहीं था, बल्कि वह कहानी का हिस्सा था। इसने मेनस्ट्रीम में स्टाइल और सेल्फ-एक्सप्रेशन पर चर्चा छेड़ी, कुछ ऐसा, जिसे मैं हमेशा से सपोर्ट करती रही हूं। आयशा आज भी मेरे दिल के बेहद करीब है और मेरी पीढ़ी की हर लड़की के लिए खास है। उसका किरदार हर उस युवती का प्रतिनिधित्व करता है जो खुद को खोज रही होती है, बिंदास, आत्मनिर्भर लेकिन साथ ही इमोशनल और अपूर्ण और प्यार की तलाश में। शायद यही वजह है कि आयशा आज भी पॉप कल्चर, वार्डरोब और दिलों में जिंदा है और यही हमारे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!