नुसरत भरुचा ने अपने फिल्मी सफर पर की बात, कहा- ये चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Dec, 2025 04:25 PM

nushrratt says her film journey has been challenging as well as fulfilling

नुसरत भरुचा फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने एक ऐसे दौर में अपनी अलग जगह बनाई है, जहां महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइज़ी बहुत कम देखने को मिलती हैं। 'छोरी' के बाद 'छोरी 2' की सफलता के बाद अब नुसरत हॉरर यूनिवर्स के अगले चरण यानी...

मुंबई. नुसरत भरुचा फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने एक ऐसे दौर में अपनी अलग जगह बनाई है, जहां महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइज़ी बहुत कम देखने को मिलती हैं। 'छोरी' के बाद 'छोरी 2' की सफलता के बाद अब नुसरत हॉरर यूनिवर्स के अगले चरण यानी 'छोरी 3' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि वे इसे एक ऐसी उपलब्धि मानती हैं, जो चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोषजनक भी है।

 

नुसरत भरुचा ने अपने फिल्मी सफर पर बात करते हुए कहा, “छोरी 1 और 2 मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। अब हम एक और भाग शुरू कर रहे हैं, और सच कहूं तो एक लड़की के लिए अपनी खुद की फ्रेंचाइज़ी बनाना वाकई बहुत मुश्किल होता है। हालांकि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि इसमें मेरे प्रोड्यूसर, मेरे डायरेक्टर और हर को-एक्टर ने मेरा भरपूर साथ दिया। 

 


एक्ट्रेस ने कहा, सच में, मैं ये उस लड़की की तरह कह रही हूं, जिसे लगता था कि वो सिर्फ एक रोम-कॉम एक्ट्रेस बनकर ही रह जाएगी। सो छोरी की तरफ से ये आप सबके लिए है।”

नुसरत के लिए छोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत विकास की यात्रा है। हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्मों से पहचान बनाने वाली नुसरत मानती हैं कि वह हमेशा खुद को “रोम-कॉम एक्ट्रेस” ही समझती थीं, लेकिन छोरी ने उन्हें एक नए क्रिएटिव जोन में पहुंचाया, जहां डर, गहराई, संवेदनशीलता और सामाजिक संदेश एक साथ जुड़ते हैं। फिलहाल 'छोरी 3' के साथ वे इसके अगले अध्याय में कदम रखने जा रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!