साउथ फिल्मों में डायरेक्टर्स करते हैं शर्मिंदगी भरी डिमांड, तापसी पन्नू का खुलासा- 'हीरोइनों से पैडेड ब्रा..

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2026 03:51 PM

taapsee pannu reveals directors in south films make embarrassing demands

एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को फेस करने वाली शॉकिंग बात का...

 

मुंबई. एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को फेस करने वाली शॉकिंग बात का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कभी-कभी तमिल और तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर हीरोइन्स से पैडेड ब्रा पहनने की डिमांड करते हैं, जिससे उनका ध्यान सिर्फ उनके शरीर के एक हिस्से पर चला जाता है।

 

जब उनसे पूछा गया कि भोजपुरी और साउथ फिल्मों के गानों में इतना पेट और नाभि क्यों दिखाया जाता है तो तापसी ने कहा कि उन्होंने भी इस ट्रेंड को समझने की कोशिश की है। साउथ की कई फिल्मों में नाभि पर फोकस होता है, जबकि हिंदी फिल्मों में ज़्यादातर लोगों का ध्यान क्लीवेज की ओर रहता है।

 

तापसी ने कहा, ‘साउथ में कभी-कभी कहा जाता है, ‘पैडेड ब्रा पहन लो लेकिन फिर प्रॉब्लम ये होती है कि सेट पर डायरेक्टर किसको बताए, क्योंकि वहां आमतौर पर सिर्फ एक-दो ही लड़कियां होती हैं। तो डायरेक्टर असिस्टेंट डायरेक्टर को बताते हैं। AD स्टाइलिंग टीम या हेयर टीम की किसी महिला को बता देती हैं और फिर ये मैसेज आखिर में हीरोइन तक पहुंचता है।’


तापसी बोलीं, ‘सोचो कितनी शर्मिंदगी होती होगी जब गाने की शूटिंग के बीच में किसी को उठकर जाना पड़े, और सब देख रहे हों कि फर्क क्या हुआ। फिर कहा जाता है कि अभी भी फर्क नहीं दिख रहा, तो वापस जाओ और फिर से बदलो… ऐसा होता है।’ 
उन्होंने ये भी खुलासा किया कि फिल्म बनाने वाले अक्सर स्क्रीन पर कुछ बॉडी पार्ट्स को हाइलाइट करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे दर्शकों को पसंद आएगा।

तापसी पन्नू वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और न्याय की लड़ाई पर आधारित है। इसमें तापसी 'रवि' नाम की एक दमदार वकील की भूमिका में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!