दुल्हन बनीं 'ब्लैक' की नन्ही 'रानी' आयशा कपूर ,गुलाबी जोड़े में एडम ओबेरॉय संग गुरुद्वारे में लिए लावां फेरे

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Mar, 2025 01:07 PM

black child actress ayesha kapur tied the knot with adam oberoi

बी-टाउन इंडस्ट्री में हाल ही में शहनाई बजी। 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल करने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस आयशा कपूर अब बड़ी और हसीन हो गई है। 20 साल बाद आयशा कपूर अब जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई हैं। जी हां,आयशा कपूर...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में हाल ही में शहनाई बजी।  20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल करने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस आयशा कपूर अब बड़ी और हसीन हो गई है। 20 साल बाद आयशा कपूर अब जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई हैं। 

PunjabKesari

जी हां,आयशा कपूर दुल्हनिया बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली में गुरुद्वारा में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय से सिख धर्म के रीति-रिवाज से शादी की।  उन्होंने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं।

PunjabKesari

अपने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए, आयशा ने बेबी पिंक लहंगा चुना।  उन्होंने इसी रंग की एक सिंगल दुपट्टा कैरी किया। उनके ब्राइडल लुक को लाल चूड़ा ने खूबसूरती से निखारा। वहीं उन्होंने नथ, मांग टीका और सिल्वर लुक वाला नेकलेस पहनकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगा दिए। सरी ओर, एडम ने सफेद शेरवानी और मैचिंग पैंट के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहनकर एकदम डैपर लुक अपनाया।

PunjabKesari


शादी से पहले आयशा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी भी की। उन्होंने केरल के कोवलम बीच से पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 


संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। Ayesha Kapur ने यंग रानी का रोल निभाया था आयशा ने अपनी दमदार एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी थी। आयशा इस समय एक इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच के रूप में काम करती हैं और तमिलनाडु के ऑरोविले में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। वो लग्जरी ब्रांड हाईडिजाइन के फाउंडर दिलीप कपूर की बेटी हैं।
 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!