BJP सांसद ने की सलमान के शो ‘बिग बॉस' को बैन करने की मांग, अश्लीलता और अभद्र भाषा का लगाया आरोप

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Mar, 2025 02:19 PM

bjp mp demands ban on salman khan reality tv show bigg boss

टेलीविजन का रियलिटी विवादित शो बिग बॉस लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला नंबर वन शो है, जिसके नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, हाल ही में भाजपा के सांसद अनिल फिरोजिया ने ‘बिग बॉस' पर अश्लीलता और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने के आरोप...

मुंबई. टेलीविजन का रियलिटी विवादित शो बिग बॉस लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला नंबर वन शो है, जिसके नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, हाल ही में भाजपा के सांसद अनिल फिरोजिया ने ‘बिग बॉस' पर अश्लीलता और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए है और साथ ही इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस शो में जो दिया जा रहा है वो समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 


उज्जैन से लोकसभा सदस्य फिरोजिया ने सदन में कहा, ‘‘बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसे भारतीय टीवी पर बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जाता है और इसके करोड़ों दर्शक हैं।'' 

PunjabKesari

फिरोजिया ने कहा, ‘‘शुरुआत में यह एक सामान्य रियलिटी शो था, लेकिन बाद में इसमें अश्लीलता और विवादों का स्तर बढ़ गया जो न सिर्फ इसे देखने वालों के लिए, बल्कि समाज के लिए खतरनाक हो सकता है।'' 


उन्होंने दावा किया कि शो में अक्सर अभद्र भाषा और विवादों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा कई बार प्रतियोगियों के ‘‘निजी जीवन की गंदगी'' को दिखाया जाता है। सांसद ने कहा, ‘‘हमारे युवाओं और बच्चों पर इस शो का बहुत गहरा असर हो रहा है।'' 


फिरोजिया ने इस शो के होस्ट एक्टर सलमान खान का नाम लेते हुए कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि इस शो और ऐसे अन्य शो पर तुरंत रोक लगाई जाए।''
बता दें, सलमान खान के शो बिग बॉस के अब तक 18 सीजन आ चुके हैं और हर बार यह शो नई कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!