Edited By Smita Sharma, Updated: 23 May, 2025 08:55 AM

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। गुरुवार को एक शख्स उनके घर में घुस गया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सलमान की इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी ये शख्स उनके घर में घुस गया। इन सब टेंशन के बीच...
मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। गुरुवार को एक शख्स उनके घर में घुस गया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सलमान की इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी ये शख्स उनके घर में घुस गया। इन सब टेंशन के बीच सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं।
इस तस्वीर में सलमान सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान ने सूरज पंचोली के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

इस फोटो में जिसमें दोनों एक टेबिल पर सिर नीचे रखकर बैठे हुए हैं और हाथ के साइड से देख रहे हैं। पोस्ट में फिल्म हीरो का थीम सॉन्ग है चल रहा है। सलमान खान ने कैप्शन में "अभी रात है, सुबह सोराज चमकेगा। जवाब में सूरज ने लिखा-"लव यू सर।"
काम की बात करें तो केसरी वीर से सूरज पंचोली लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म से उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। लोगों को इस फिल्म की कहानी पसंद आई थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।