Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2025 03:49 PM

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान को लेकर आज सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। सिंगर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब...
मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान को लेकर आज सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। सिंगर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब उन्हें लेकर राहत की खबर सामने आ रही है। एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी तबीयत में सुधार हो गया है।
सिंगर के बेटे ने एक न्यूज एजेंसी को जानकारी दी कि उनके पिता अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा, "वह अब घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत में कोई चिंता की बात नहीं है। सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनके कुछ जरूरी टेस्ट किए थे। अब सबकुछ ठीक है और वह स्वस्थ हैं।"
एआर रहमान के मैनेजर ने भी सिंगर की हेल्थ अपडेट दी थी और बताया, "रविवार सुबह उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनके कुछ जरूरी टेस्ट किए गए थे। कुछ घंटों में ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वह बिल्कुल ठीक हैं।"
वहीं, अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उन्हें डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। अस्पताल में उनका रूटीन चेकअप किया गया और अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
काम की बात करें तो एआर रहमान को म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास पहचान 'रोजा' फिल्म के म्यूजिक से मिली थी। यह मणिरत्नम की फिल्म थी, जिसमें उनके संगीत ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इसके बाद उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' के लिए भी संगीत दिया, जो बॉलीवुड में उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।