Edited By Parminder Kaur, Updated: 15 Jan, 2021 05:42 PM

एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।
मुंबई. एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।

अमिताभ ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। अमिताभ ने बचपन की तस्वीर के साथ फ्रेम में वर्तमान की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर भी शेयर की है। दोनों तस्वीरों में अमिताभ कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बचपन की तस्वीर में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- 'टोपी का स्टाइल सेम है। बस केवल 78 साल, चश्मा और कुछ अनचाहे बाल जोड़ दीजिए.. और.. किसे? 1942 से 2020... और ये 16वां घंटा चालू है। नहीं नहीं नहीं...2021 चालू है।' फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो अमिताभ बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसमें अमिताभ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ फिल्म 'चेहरे' और 'झुंड' में भी दिखाई देने वाले हैं।
