'छावा' एक्टर ने शेयर की बेबी की पहली तस्वीर, लाडले को बाहों में लिए खूब लुटाया प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Aug, 2025 12:07 PM

vineet kumar singh and his wife ruchira share photo of new born baby

'छावा' फिल्म एक्टर  विनीत कुमार सिंह हाल ही में पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी ने 24 जुलाई को पत्नी रुचिरा सिंह ने एक प्यारी से बेटे को जन्म दिया। कपल ने एक प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे के आने की घोषणा की थी। वहीं अब एक्टर के जन्मदिन...

मुंबई: 'छावा' फिल्म एक्टर  विनीत कुमार सिंह हाल ही में पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी ने 24 जुलाई को पत्नी रुचिरा सिंह ने एक प्यारी से बेटे को जन्म दिया। कपल ने एक प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे के आने की घोषणा की थी। वहीं अब एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी रुचिरा ने उनके लिए एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने नवजात बेटे की पहली फोटो शेयर की। फोटो में विनीत और रुचिरा बेटे को गोद में लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

पहली तस्वीर मे,'छावा' अभिनेता अपने बेटे को प्यार से गोद में लिए हुए हैं जबकि रुचिरा भी उनके साथ पोज़ देती दिख रही हैं। एक और तस्वीर में विनीत बच्चे के माथे पर एक प्यार से किस कर रहे हैं। पूरा रूम कई सारे गुब्बारों से सजा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डैड'। वहीं उन्होंने विनीत के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा-'एक यंग लड़का जिससे मैंने प्यार किया, फिर एक अद्भुत व्यक्ति जिससे मैंने शादी की... और अब इस प्यारे, भावुक पिता, आपके इस रूप ने मेरा दिल पूरी तरह से चुरा लिया है (फिर से!) जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार! मैं कसम खाती हूं कि मैं हर दिन आपके इस रूप के लिए और भी ज़्यादा आकर्षित होता हूं।

PunjabKesari

 

प्यार करते रहो, सीखते रहो, आगे बढ़ते रहो, और जिस तरह से तुम रहते हो, उसी तरह खूबसूरत जीवन जीते रहो! साथ ही आज एक और जश्न का मौका है। हमारा नन्हा सा बेटा एक महीने का हो गया है! अब आपको आधिकारिक तौर पर दो छोटे इंसानों की देखभाल करनी है।' शुभकामनाएं, डैडी!"

बता दें, विनीत और रुचिरा ने 29 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले उन्होंने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं अब शादी के 3 साल बाद कपल को एक प्यारे से बेटे का आशीर्वाद मिला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!