शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली होली, पति जहीर के रंग में रंगने को तैयार एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Mar, 2025 11:06 AM

after marriage sonakshi sinha is celebrating her first holi with husband zaheer

आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है और लोग अपने फ्रेंड्स फैमिली और पार्टनर्स संग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी यह त्योहार मनाने में पीछे नहीं हैं। वे हर साल की तरह इस बार भी खूब होली सेलिब्रेट कर रहे हैं।...

मुंबई. आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है और लोग अपने फ्रेंड्स फैमिली और पार्टनर्स संग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी यह त्योहार मनाने में पीछे नहीं हैं। वे हर साल की तरह इस बार भी खूब होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड से कई सितारे ऐसे हैं, जो शादी के बाद पहली बार  अपने पार्टनर्स संग होली का त्योहार मना रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जो शादी के बाद पहली बार पति जहीर इकबाल संग होली मनाएंगी।


सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी और अभी उनकी शादी को महज 8 महीने हुए हैं। ऐसे में उनकी पति जहीर संग यह पहली होली है और जाहिर सी बात है कि वो अपने हसबैंड और फैमिली संग होली मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म जटाधारा है, जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी नजर आएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!