पंजाबी एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर से नौकरानी ने उड़ाए लाखों के गहने, हुई गिरफ्तार

Edited By Mehak, Updated: 29 Apr, 2025 12:12 PM

maid steals jewellery worth lakhs from punjabi actress neha malik s house

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अभिनेत्री नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर से करीब 34 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक महिला हाउस...

बाॅलीवुड तड़का : मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अभिनेत्री नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर से करीब 34 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक महिला हाउस हेल्प को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी हुए गहनों को भी बरामद कर लिया है।

आरोपी महिला की पहचान

पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय शेनाज शेख नाम की महिला फरवरी 2025 से नेहा मलिक के घर पर नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी। नेहा और उनकी मां मुंबई के अंधेरी वेस्ट के फोर बंगलो स्थित अदानी हाइट्स कॉम्प्लेक्स में रहती हैं।

PunjabKesari

कैसे हुआ चोरी का खुलासा?

शिकायतकर्ता मंजू मलिक ने पुलिस को बताया कि वह अपने गहने बेडरूम में एक लकड़ी की खुली दराज में एक थैले में रखती थीं। कई बार नौकरानी की मौजूदगी में उन्होंने ये गहने संभाले थे। 25 अप्रैल की सुबह मंजू रोज की तरह सुबह 7:30 बजे गुरुद्वारा चली गईं। इससे पहले उन्होंने शेनाज को 9000 रुपये एडवांस में दिए थे क्योंकि उसने किराया भरने के लिए पैसों की ज़रूरत बताई थी। शेनाज रोज की तरह काम पर आई और सफाई करने लगी। लेकिन अगले दिन यानी 26 अप्रैल को शेनाज काम पर नहीं आई। जब मंजू ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। उन्हें शक हुआ और उन्होंने दराज की जांच की, जहां उन्होंने देखा कि गहने गायब हैं।

PunjabKesari

तुरंत दी पुलिस को सूचना

इसके बाद मंजू ने अपनी बेटी नेहा मलिक को इसकी जानकारी दी। घर में सिर्फ नौकरानी का आना-जाना था, और गहनों की जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं थी। ऐसे में उन्हें शक हुआ कि चोरी शेनाज ने ही की है। फिर उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

PunjabKesari

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद अंबोली पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी महिला को अंधेरी के जेबी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर शेनाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से चोरी किए गए सारे आभूषण मिल गए हैं।

आपको बता दें कि, पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि लोग घरेलू सहायिकाओं को काम पर रखने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!