Edited By suman prajapati, Updated: 05 May, 2025 04:21 PM

. बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और फैमिली टाइम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों गोवा में अपने पति और बेटी संग वेकेशन मना रही हैं। इस खूबसूरत फैमिली ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज़ उन्होंने इंस्टाग्राम...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और फैमिली टाइम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों गोवा में अपने पति और बेटी संग वेकेशन मना रही हैं। इस खूबसूरत फैमिली ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज़ उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु गोवा में अपने हॉट लुक से पारा बढ़ाती नजर आ रही हैं। वह गर्मी को मात देते हुए स्वीमिंग पूल में मजे करती दिख रही हैं।
इस दौरान वह पिंक कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं। हाई पोनीटेल और ट्रेंडी सनग्लासेस उनके वेकेशन लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं।

इस ट्रिप में बिपाशा के साथ उनकी बेटी देवी बेहद क्यूट लग रही हैं। वह अपने मम्मी पापा संग पूल में मस्ती करते हुए फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। अन्य तस्वीरों में मॉम बिपाशा अपना ही जलवा दिखा रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा,"गोवा के मोमेंट्स"

शादी और फैमिली लाइफ
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। इस कपल की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ प्यारे पल शेयर करते रहते हैं। इस कपल ने अपने पहले बच्चे यानी देवी का 12 नवंबर 2022 को स्वागत किया था। मां बनने के बाद से बिपाशा ज़्यादातर अपने पलों को बेटी के साथ बिताती नजर आती हैं।