Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Apr, 2025 01:06 PM

: बाॅलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यासाअपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। तस्वीरें में न्यासा का...
मुंबई: बाॅलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यासाअपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। तस्वीरें में न्यासा का बेहद दिलकश अवतार देखने को मिला। दरअसल, न्यासा ने अपने दोस्त की शादी की में शिरकत करने के लिए देसी अवतार अपनाया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। न्यासा ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के शानदार कलेक्शन में से एक लहंगा चुना था तो चलिए जानते हैं न्यासा के लुक पर एक नजर...
न्यासा ने दोस्त की शादी के लिए डीप पिंक कलर के ब्रोकेड लहंगा चुना। न्यासा का डीप स्क्वायर नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को कंटेंपरी टच के साथ एलिगेंट टच भी दे रहा था।इस ब्लाउज को गोल्डन थ्रेड वर्क और सीक्वेंस से सजाया गया था। ब्लाउज के साथ न्यासा ने पिंक कलर के ब्रोकेड लहंगे के साथ पेयर किया जिसे हेमलाइन पर सुनहरे काम से खूबसूरती से सजाया गया था।

आउटफिट के साथ न्यासा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया जिस पर गोल्डन बॉर्डर लगा था।उन्होंने दुपट्टे को प्लीट्स बनाकर अपने कंधे पर टक किया हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार न्यासा का ये लहंगा 6 लाख 75 हजार रुपए का है जिसमें वो अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं।

न्यासा ने अपने इस लुक को को चोकर नेकलेस, इयररिंग्स और कड़ों के साथ पेयर कर पूरा किया और ज्यादा खूबसूरत बनाया। उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग और लूज खुला छोड़ रखा था।

न्यासा अक्सर अपनी पार्टीज और ग्लैमरस अंदाज की वजह से फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।जहां कुछ लोग उनपर प्यार बरसाते हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आते हैं।