यामी के बर्थडे पर पति आदित्य ने बरसाया बेशुमार प्यार, अर्धांगिनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर लिखा-'तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान हो'

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2025 01:48 PM

aditya dhar showered love on wife yami gautam birthday

बॉलीवुड की खूबसूरत और टेलेंटड एक्ट्रेस यामी गौतम का आज बर्थडे है। 28 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर करीबियों के खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं, इस खास दिन पर यामी के पति व...

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत और टेलेंटड एक्ट्रेस यामी गौतम का आज बर्थडे है। 28 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर करीबियों के खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं, इस खास दिन पर यामी के पति व फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने भी खास पोस्ट किया है और अपनी अर्धांगिनी पर खूब सारा प्यार लुटाया है।

 

  PunjabKesari


आदित्य धर ने वाइफ यामी के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो यामी। तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान हो। तुमसे बात करना, हंसना, प्लान करना और घर आना सबसे अच्छा लगता है। इतना प्यार देने, इतना खयाल रखने और हमेशा अपने जैसे रहने के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे अपनी जिंदगी तुम्हारे साथ जीने को मिली। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)


आदित्य ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें यामी का एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। कभी वो पहाड़ों के बीच पोज दे रही हैं तो कभी सैनिकों के साथ नजर आ रही हैं। फैंस यामी के लिए किए आदित्य के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
 
PunjabKesari

बता दें, आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून, 2021 को हिमाचल में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी और फिर वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। कपल की शादी बेहद ही सिंपल तरीके से हुई थी, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। वहीं, शादी के 3 साल बाद यामी ने 10 मई 2024 को एक बेटे को जन्म दिया, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

 


वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य धर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। वहीं, यामी गौतम हाल ही में फिल्म 'हक' में देखा गया था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!