'गिरफ्तारी' पर अब्दू रोजिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले-''सबकुछ बढ़िया है'

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Jul, 2025 12:20 PM

abdu rozik breaks silence after being detained at dubai airport

'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक उस समय सुर्खियों में आए जब खबरें आईं कि उन्हें शनिवार को दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उनकी एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था बल्कि पुलिस ने पूछताछ के...

मुंबई:  'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक उस समय सुर्खियों में आए जब खबरें आईं कि उन्हें शनिवार को दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उनकी एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था बल्कि पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

Abdu Rozik ने गिरफ्तारी की खबरों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन 12 जुलाई को दुबई में IIIA अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर उन्होंने बताया कि वो ठीक हैं। उन्हें ये कहते हुए सुना गया- 'मैं सभी से कहना चाहता हूं, मुझे दुबई से प्यार है और मैं यहां आप सभी के साथ हूं। ईश्वर हमेशा सही इंसान के साथ होता है। मैं ठीक हूं। सबकुछ बढ़िया है। ढेर सारा प्यार और मेरा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

अब्दू को मैनेज करने वाली एजेंसी एस-लाइन प्रोजेक्ट ने बयान में कहा, 'सबसे पहले उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दू ने अपना स्पष्टीकरण दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया। आज वो दुबई में आयोजित होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। दूसरी बात, मीडिया में दी गई जानकारी सही नहीं है। हम अब्दू और उनकी इमेज की सुरक्षा के लिए सभी कानूनी कार्रवाई करेंगे। साथ ही हम आपको बाद में भारतीय लोगों को सूचित करने के लिए सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यकीन मानिए, इस मुद्दे पर हमारे पास कहने के लिए बहुत कुछ है।'

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!