कर्नाटक चुनाव के बीच लग्जरी कार से जब्त हुई 66 किलो चांदी, प्रोड्यूसर बोनी कपूर से जुड़ा कनेक्शन

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Apr, 2023 03:50 PM

66 kg silver seized from luxury car connection with producer boney kapoor

कर्नाटक चुनाव के बीच फिल्ममेकर बोनी कपूर कानूनी पचड़े में फंसते दिख रहे हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार सुबह एक कार से 66 किलो के चांदी के बर्तन जब्त किए। इन बर्तनों की कीमत 39 लाख रुपये है। कहा जा रहा है कि यह कार बोनी कपूर की है। कर्नाटक के दावणगेरे...

बॉलीवुड तड़का टीम. कर्नाटक चुनाव के बीच फिल्ममेकर बोनी कपूर कानूनी पचड़े में फंसते दिख रहे हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार सुबह एक कार से 66 किलो के चांदी के बर्तन जब्त किए। इन बर्तनों की कीमत 39 लाख रुपये है। कहा जा रहा है कि यह कार बोनी कपूर की है। कर्नाटक के दावणगेरे के बाहरी इलाके में हेब्बालु टोल के पास चेक पोस्ट पर इन बर्तनों को जब्त किया गया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी के बर्तन को एक बीएमडब्ल्यू कार में बिना किसी प्रॉपर डॉक्यूमेंट्स के चेन्नई से मुंबई ले जाया जा रहा था। बर्तनों को पांच बॉक्स में रखा गया था। कार से चांदी का जो सामान बरामद हुआ है, वह लगभग 66 किलो का है। इसमें चांदी की प्लेट्स, चम्मचें, बाउल्स, पानी के मग्गे और कई तरह की चीजें हैं। इन्हें कार के बूट स्पेस से बरामद किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि जांच अधिकारियों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रोका, जिसे हरि सिंह नाम का शख्स चला रहा था और उसके साथ सुल्तान खान नाम का शख्स भी मौजूद था। 


जांच के दौरान पाया गया कि कार बोनी कपूर के स्वामित्व वाली बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रजिस्टर्ड है। वहीं जांच में हरि सिंह ने कबूला कि चांदी के बर्तन बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर के परिवार के हैं। संबंधित दस्तावेज पेश नहीं करने पर चुनाव अधिकारियों ने चांदी की वस्तुएं जब्त कर ली हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्यावे चांदी के बर्तन निर्माता बोनी कपूर के परिवार के हैं भी या नहीं।
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!