इश्क का रंग....दुल्हनिया की हथेली में पुलकित ने लिखा अपना नाम, हाथों पर मेहंदी सजाती कृति को प्यार से निहारते दिखे दुल्हे राजा

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Mar, 2024 12:53 PM

pulkit samrat kriti kharbanda lovely pictures from mehndi ceremony

कृति खरबंदा अब 'मिसेज पुलकित' सम्राट बन गई हैं। कृति खरबंदा ने इसी महीने की 15 तारीक को अपने प्यार पुलकित सम्राट संग शादी रचाई। कपल ने हरियाणा के मानेसर के ग्रैंड होटल में सात फेरे लिए। कपल ने अपनी शादी में शामिल होने वाले  सदस्यों को किसी भी तरह की...

मुंबई: कृति खरबंदा अब 'मिसेज पुलकित' सम्राट बन गई हैं। कृति खरबंदा ने इसी महीने की 15 तारीक को अपने प्यार पुलकित सम्राट संग शादी रचाई। कपल ने हरियाणा के मानेसर के ग्रैंड होटल में सात फेरे लिए। कपल ने अपनी शादी में शामिल होने वाले  सदस्यों को किसी भी तरह की तस्वीर लेने से मनाही की थी। ऐसे में जब कपल की वेडिंग तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई देखता रह गया। शादी की तस्वीरों के बाद मंगलवार को कृति ने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की थीं।

PunjabKesari

 

अभी लोगों के दिमाग से ये तस्वीरें उतरी नहीं थी कि कृति-पुलकित ने शादी से जुड़ी एक और सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी। कपल ने अब अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं जो सामने आते ही चर्चा में आ गई हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में कृति गोल्डन कलर की आउटफिट में खूब जचीं। कृति ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना था। मिनिमल मेकअप,मांग टीका, झुमके कृति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं पुलकित ओलिव ग्रीन कुर्ता पजामा में खूब जच रहे हैं। 

PunjabKesari

 

एक तस्वीर में पुलकित अपनी दुल्हनिया के हाथों पर मेहंदी लगाते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह उनकी हथेली पर अपना नाम लिख रहे हैं। 

PunjabKesari

इस तस्वीर में जहां कृति हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगाते हुए मुस्कुरा रही हैं। वहीं पुलकित अपनी दुल्हनिया को प्यार से निहार रहे हैं। वह डोली उठाने वाला एक्शन कर रहे हैं। मानों कि दुल्हे मिया मेहंदी लगाकर रखना डोली सजाकर रखना पर थिरक रहे हैं। 

PunjabKesari

 

जमकर भांगड़ा करते पुलकित सम्राट

PunjabKesari

 

इस तस्वीर में पुलकित कृति पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। उन्हें अपनी दुल्हनिया के हाथ को चूमते देखा जा सकता है।

PunjabKesari

परिवार वालों के साथ जमकर थिरके पुलकित

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!