सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा ! एक्ट्रेस बोलीं-'शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे'

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Nov, 2022 01:21 PM

priyanka chopra reacts after being accused of worshipping devil for success

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी एक्टिंग  का डंका बजाया। प्रियंका आज जिस मुकाम पर है उसका सपना हर कोई देखता है हालांकि इसे  हासिल करने में उन्हें कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी एक्टिंग  का डंका बजाया। प्रियंका आज जिस मुकाम पर है उसका सपना हर कोई देखता है हालांकि इसे  हासिल करने में उन्हें कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए एक्ट्रेस ने शैतान की पूजा की। अपने बारे में बोली जा रही इन बातों पर हाल ही में प्रियंका ने रिएक्टर किया।

PunjabKesari

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि क्या सक्सेस पाने के लिए आपने शैतान की पूजा की? इस पर देसी गर्ल ने हंसते हुए कहा-'ये बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। इस जीत के कारण फिल्मी करियर बनाने में मदद मिली। अचानक लोग उन्हें जानने और पहचानने लगे। फिल्मों के ऑफर आने लगे। नई चीजों को तलाशने के मौके मिले। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पैरेंट्स को दिया।  इस मुकाम तक पहुंचने में उनके मम्मी-पापा का योगदान रहा। उनके सपनों को पूरा करने में पैरेंट्स ने मदद की। उतार-चढ़ाव में साथ दिया। अपने काम तक छोड़ दिए।

PunjabKesari

गौरतलब है कि प्रियंका ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद वो अमेरिका में सेटल हो गईं। इसी साल जनवरी में उन्होंने सरोगेसी से बेटी होने की गुड न्यूज दी। उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हाल ही में बिटिया की पहली झलक दिखाई लेकिन इसमें उनका चेहरा नहीं दिखा। 

PunjabKesari

काम की बात पीसी 'सिटाडेल', It’s All Coming Back to Me और 'एंडिंग थिंग्स'  जैसी हाॅलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वह  फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!