Covid19: मां के लिए बेड की तलाश में भागते रहे जैस्मिन भसीन के पापा,एक्ट्रेस बोलीं-'लोग अपनों को खो रहे हैं हम इसके लिए किसे ब्लेम करें?'

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 May, 2021 11:15 AM

jasmin bhasin revealed finding a hospital bed for her mom was a task

कोरोना की वजह से पूरे देश की हालत खराब हो गई है। हर कोई अपनोंकी सेहत के लिए चिंतित हैं। हर दिन लाखों लोगों के कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पतालों में बेड भी नहीं मिल रहे हैं। इसी बीच ''बिग बाॅस 14'' फेम और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी कोरोना को...

मुंबई: कोरोना की वजह से पूरे देश की हालत खराब हो गई है। हर कोई अपनोंकी सेहत के लिए चिंतित हैं। हर दिन लाखों लोगों के कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पतालों में बेड भी नहीं मिल रहे हैं। इसी बीच 'बिग बाॅस 14' फेम और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी कोरोना को लेकर अपना दर्द बयां किया। 

PunjabKesari

जैस्मिन ने बताया कि हाल ही में उनकी कोरोना संक्रमित मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट करना था, लेकिन वहां उन्हें बेड ही नहीं मिला। उनके पिता को इसके लिए काफी भागना पड़ा।

 

PunjabKesari

जैस्मिन ने ट्वीट कर लिखा-'बहुत दुख की बात है। हर जगह सब मर रहे हैं। लोग सड़कों पर लेटे हैं, अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। मेरी अपनी मां ऐसी ही मुसीबत को झेल चुकी हैं 2 दिन पहले। हमें अस्पताल में उनके लिए बेड नहीं मिल रहा था। मेरे पिता जिनकी उम्र भी ज्यादा है उन्हें हर अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़े। लोग अपनों को खो रहे हैं, किसे हम इसके लिए ब्लेम करें? क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?'

PunjabKesari

बता दें कि जैस्मिन भसीन ने बीते साल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया था। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो तू भी सताया जाएगा रिलीज हुआ है जिसमें उनके साथ अली गोनी हैं। वीडियो को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ये टॉप ट्रेंडिंग में भी बना रहा। इसके अलावा जैस्मिन अली के साथ तेरा सूट और मनिंदर भुटर के साथ पानी दी गल करे साॅन्ग में नजर आ चुकी हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!