Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 04:28 PM

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू सिरीश इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने न्यूलीवेड कपल से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर...
मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू सिरीश इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने न्यूलीवेड कपल से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस भी इस खास मुलाकात की खूब चर्चा कर रहे हैं।
अल्लू सिरिश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद गर्मजोशी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि यह उनके लिए बेहद सम्मानजनक और यादगार पल था।
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- यह मेरे लिए एक सम्मान और सबसे यादगार अनुभव था। हमारे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक ऐसे नेता, जिनकी मैं दशकों से प्रशंसा करता आया हूँ, हमारे घर आए और हमारी शादी के अवसर पर मुझे और नयनिका को शुभकामनाएं दीं। इस दूरदर्शी नेता के साथ एक घंटे तक चली बातचीत में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।
6 मार्च को हुई शादी
बता दें, अल्लू सिरीश ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही नयनिका रेड्डी के साथ 6 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक निजी समारोह में शादी रचाई। यह शादी बेहद सीमित मेहमानों के बीच हुई, लेकिन इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।