रूमर्ड GF Lekha Washington संग इमरान खान की पार्टी, अभय देओल समेत कई स्टार्स बने शानदार शाम का हिस्सा

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Nov, 2023 03:00 PM

imran khan rumored gf lekha washington enjoy fun evening with abhay deol

जाने तू...या जाने ना' फेम इमरान खान पिछले कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आईं थी कि अवंतिका मलिक से अलग होने के बाद इमरान लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए हैं।...

मुंबई: जाने तू...या जाने ना' फेम इमरान खान पिछले कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आईं थी कि अवंतिका मलिक से अलग होने के बाद इमरान लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, इमरान खान को हाल ही में रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ पार्टी करते देखा गया। इस पार्टी में इन दोनों के अलावा, म्यूजिशियन अनुष्का शंकर, मोनिका डोगरा, अभय देओल, अर्जुन माथुर समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे।

PunjabKesari

तस्वीर में अभय देओल के दोनों तरफ इमरान और लेखा पोज देते नजर आ रहे हैं जबकि उनके सामने मोनिका डोगरा नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभय ने लिखा-'यह एक मजेदार, उदार, समूह था! उस्ताद @monicadogra द्वारा ऑर्केस्ट्रा। #दोस्तों #Aboutlastnight।'

PunjabKesari

 मोनिका डोगरा ने मज़ेदार शाम की अन्य तस्वीरें भी शेयर कीं जिनमें से एक में वे सभी क्रेजी पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं! हालांकि, अभय देओल के एक्सप्रेशन बेहद शानदार थे। 

PunjabKesari

बता दें कि इमरान खान 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो गए थे।2021 में इमरान और लेखा वाशिंगटन की डेटिंग अफवाहें सामने आईं। उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। इस रूमर्ड कपल को अभिनेत्री कृति खरबंदा के बर्थडे बैश में पैपराजी द्वारा एक साथ स्पॉट किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

काम की बात करें तो इमरान खान को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!