'कुछ दोस्ती यारी में कर लेती, कुछ अच्छी फीस लेकर..कैरेक्टर आर्टिस्ट की कमी पर अरुणा ईरानी ने उठाए सवाल

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2026 04:41 PM

aruna irani raises questions regarding the dearth of character artists

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। वहीं,  हाल ही में इस एक्ट्रेस ने कैरेक्टर आर्टिस्ट की कमी पर बात की। एक्ट्रेस इन सबकी वजह उन एक्ट्रेसेस को मानती...

मुंबई. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। वहीं,  हाल ही में इस एक्ट्रेस ने कैरेक्टर आर्टिस्ट की कमी पर बात की। एक्ट्रेस इन सबकी वजह उन एक्ट्रेसेस को मानती हैं, जो ऐसे रोल  यारी दोस्ती और ज्यादा फीस के लिए करती हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए अरुणा ईरानी ने कहा, 'पहले हीरोइन केवल हीरोइन ही होती थी, वो दूसरे-तीसरे नंबर वाले रोल नहीं करती थी। उसके लिए मुझे, बिंदू, जयश्री को बुलाया जाता था। डांस करके, वैंप का रोल करके या फिर सहेली का रोल करके हम निकल जाते थे। आज की तारीख में वो रोल जो पहले मैं या बिंदू करते थे, उसको वो एक्ट्रेसेस भी कर लेती हैं, जो किसी दूसरी फिल्म में भी मुख्य भूमिकाएं कर चुकी होती हैं। कुछ दोस्ती यारी में कर लेती हैं, कुछ बाकायदा अच्छी फीस लेकर वह रोल करती हैं। 

 

 


उन्होंने कहा- ऐसे में वह कैरेक्टर रोल जो हम करते थे, वह अब आते हैं, तो उनकी फिल्म और बड़ी दिखती है। वह यही नहीं सोचते हैं कि यह रोल किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट से करवाया जाए, ताकि वह विश्वसनीय लगे। अब चाहे फिल्म की मुख्य एक्ट्रेस हो या दूसरे-तीसरे नंबर की वैसे नहीं दिखाई देते हैं। अब एक एक्ट्रेस के साथ उसी कद की दूसरी हीरोइन जब फिल्मकार लेकर आते हैं तो उनकी फिल्म और बड़ी दिखती है।

अरुणा ने आगे कहा- 'वह यह नहीं सोचते हैं कि यह रोल किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट से करवाया जाए, ताकि वह विश्वसनीय लगे। अब चाहें फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हो या या दूसरे-तीसरे नंबर की अभिनेत्री उनमें कोई अंतर नहीं दिखता।

उन्होंने कहा- पहले हीरोइन ही मेन लीड होती थी, बाकी हम सब साइड रोल करने वाले होते थे, इसलिए कहानी में नयापन भी दिखाई देता था। पहले निर्माता-निर्देशक ऐसे पात्रों को खास तौर पर लिखवाते थे। अब के निर्माता-निर्देशक ऐसे पात्रों को अपनी फिल्मों से हटा चुके हैं। '

इस दौरान अरुणा ने शोमैन राज कपूर को याद करते हुए कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं मैंने इतने बड़े निर्देशक के साथ काम किया है। राज साहब खुद एक्टर थे, तो उन्हें पता था कि उन्हें अपने कलाकारों से क्या निकलवाना है। वह कैरेक्टर आर्टिस्ट के सामने भी उनके रोल को रिहर्सल करके दिखाते थे। उससे हमारा 50 प्रतिशत काम आसान हो जाता था।'

बता दें, अरुणा ईरानी ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, फिल्मों में वह अपने नेगेटिव रोल के लिए जानी जाती थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!