हिंदी सिनेमा के डूबने को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख-सलमान पर कसा तंज, कहा-जब तक बॉलीवुड में किंग्स,सुल्तान्स..

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Jul, 2022 01:56 PM

vivek agnihotri took a jibe at shahrukh salman for the sinking of hindi cinema

फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के चलते जल्द ही खबरों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की होती खराब इमेज को लेकर शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के चलते जल्द ही खबरों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की होती खराब इमेज को लेकर शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज कसा। उनका ये टवीट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।


विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब तक बॉलीवुड में ये किंग्स, बादशाह्स और सुल्तान्स रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।'

PunjabKesari

 

बता दें, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इसी साल मार्च में पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया। बॉलीवुड की यह इकलौती फिल्म है जिसने आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में जगह बनाई है। यही वजह है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का उदाहरण लेते हुए शाहरुख खान और सलमान खान पर निशाना साधा है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!