Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 02:37 PM

सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां फैंस को भाईजान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, मेकर्स ने इस मूवी का नाम बदल दिया है। अब 'बैटल ऑफ गलवान' नए टाइटल 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से...
मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां फैंस को भाईजान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, मेकर्स ने इस मूवी का नाम बदल दिया है। अब 'बैटल ऑफ गलवान' नए टाइटल 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में अचानक मूवी का नाम बदलना फैंस को काफी हैरानीजनक लगा।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मूवी का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिस पर फिल्म का नया नाम 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लिखा हुआ है। इस पोस्ट के कैप्शन में भी फिल्म का बदला हुआ नाम लिखा हुआ है।
शेयर की गई तस्वीर में सलमान खान का काफी दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर खून से लथपथ और धूल में सने हुए खूनी हाथों से जंजीर पकड़े दिख रहे हैं और काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
फिल्म का नया पोस्टर और नया नाम सुनकर फैंस हैरान होने के साथ खुश भी हो गए हैं। वे पोस्ट को लाइक करते हुए इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें, फिल्म 'मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है। फिल्म साल 2020 की गलवान घाटी पर हुई इंडिया-चाइना के युद्ध पर आधारित है।