सलमान खान से मिले सपा नेता अखिलेश यादव, अस्पताल में भर्ती पिता सलीम खान का जाना हाल

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 11:43 AM

akhilesh yadav meets salman khan inquires about the health of salim khan

सुपरस्टार सलमान खान की पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं। कई राजनीतिक हस्तियों के साथ भी उनका काफी व्यवहार है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव ने सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान की पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं। कई राजनीतिक हस्तियों के साथ भी उनका काफी व्यवहार है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव ने सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 
मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान का हाल जाना। सलीम खान तबीयत खराब होने के चलते पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अखिलेश यादव की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, क्योंकि वह उस समय अस्पताल में भर्ती थे।

PunjabKesari


 
अखिलेश यादव ने सलमान खान के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- "मुंबई मिलन!"

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वह खास तौर पर सलीम खान की सेहत के बारे में जानने आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे।


काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।


  
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!