'मुझे नफरत है..बॉलीवुड की इस चीज़ से तंग आए प्रियदर्शन, कहा- कुछ नहीं करते और पैसे कमाते हैं

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2026 02:54 PM

priyadarshan fed up with this aspect of bollywood said i hate it

हेरा फेरी, मालामाल वीकली, हंगामा और भूल भुलैया जैसी आइकॉनिक फिल्में के डायरेक्टर प्रियदर्शन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, हाल ही में प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बात बिल्कुल भी पसंद...

मुंबई. हेरा फेरी, मालामाल वीकली, हंगामा और भूल भुलैया जैसी आइकॉनिक फिल्में के डायरेक्टर प्रियदर्शन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, हाल ही में प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और वह इंडस्ट्री का 'एंटॉरेज कल्चर'। उनका कहना है कि मैं एक्टर्स के आस-पास मौजूद लोगों को देखकर ही थक जाता हूं।"

 हाल ही में प्रियदर्शन ने एक बातचीत में कहा कि वह एक्टर्स के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोगों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा- "अगर मैं किसी सेट पर तीन एक्टर्स के साथ काम कर रहा हूं तो मुझे वहां तीस ऐसे लोग दिखाई देते हैं जो कुछ भी नहीं कर रहे होते, बस यूं ही खड़े रहते हैं। मैं कैमरे के जरिए अपने विज़ुअल्स ठीक से देख भी नहीं पाता। वे मेरी नजर के सामने आ जाते हैं। बॉलीवुड के अलावा मैंने ऐसी चीज कहीं और कभी नहीं देखी।"

PunjabKesari


 
प्रियदर्शन ने आगे कहा, "कई लोग हैं जो सेट पर आते हैं, वे कुछ नहीं करते हैं और पैसे कमाते हैं। मैं इससे परेशान हूं। मुझे इससे नफरत है। सिर्फ यही चीज है जो मुझे बॉलीवुड की नहीं पसंद।"


बता दें, प्रियदर्शन कई सालों बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं। बहुत जल्द यानी 10 अप्रैल को उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रियदर्शन अक्षय और सैफ अली खान के साथ फिल्म हैवान पर भी काम कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!