कश्मीर में हिंदुओं पर अत्याचार का मजाक उड़ाने वालों को मिली सजा..दिल्ली में AAP की हार पर विवेक अग्निहोत्री का निशाना

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2025 03:10 PM

vivek agnihotri takes dig at aap s defeat in delhi

फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं, जो अपने काम के अलावा अपनी बेबाक टिप्पणियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह हमेशा देश के चर्चित मुद्दों पर बड़ी बेबाक से राय रखते नजर आते हैं। हाल ही...

मुंबई. फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं, जो अपने काम के अलावा अपनी बेबाक टिप्पणियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह हमेशा देश के चर्चित मुद्दों पर बड़ी बेबाक से राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम और राजनीति पर अपनी राय शेयर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम यह साबित करता है कि "ईश्वर के घर देर है, अंधेर नहीं।"

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर  कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का आना एक अच्छा संकेत है क्योंकि देश में बदलाव की आवश्यकता है। उनका मानना है कि सरकारें बदलनी चाहिए और नई पार्टियों को अवसर मिलना चाहिए। लेकिन, अग्निहोत्री के लिए इस परिणाम की सबसे खुशी की बात यह थी कि जिन लोगों ने कश्मीर में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का मजाक उड़ाया था, उन्हें सजा मिली।

PunjabKesari

 

उन्होंने विधानसभा में उठाए गए कश्मीर में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के मजाक पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "यह जो मजाक कश्मीर में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का उड़ाया गया था, वो किसी और जगह नहीं, बल्कि दिल्ली विधानसभा में खड़े होकर किया गया। इन लोगों ने हिंदुओं का मजाक उड़ाया था और ऐसा हंसी-मजाक किया जैसे कोई कॉमेडी फिल्म चल रही हो।" अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि इन लोगों को मिली सजा ‘मां शारदा और भोलेनाथ’ की तरफ से थी। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान के घर में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं होता।

बता दें, विवेक रंजन अग्निहोत्री की यह बात दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर किए गए बयान से जुड़ी हुई थी। 2022 में, जब दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठी थी, तब अरविंद केजरीवाल ने इसे एक झूठी फिल्म बताया था और विधानसभा में इसके मजाक उड़ाया था। केजरीवाल का कहना था कि यदि यह फिल्म लोगों को दिखानी ही है, तो उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाए, ताकि सभी लोग उसे देख सकें। इस पर विधानसभा में ठहाके लगे थे और इस बयान पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भी एक व्यंग्यात्मक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "हर सवाल का जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-किताब यहीं होगा।" इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अरविंद केजरीवाल खड़े हुए थे। यह पोस्ट वायरल हुआ और इसे राजनीति के संदर्भ में एक तीखा कमेंट माना गया।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!