चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई..हर परंपरा के साथ बेटी की परवरिश कर रही हैं स्वरा, बोलीं- मैं किसी चीज में अविश्वास नहीं करती

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2025 11:39 AM

swara raising her daughter with every tradition

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में एक हैं। स्वरा ने हिंदू होकर मुस्लिम से शादी रचाई है, जिसके कारण वो अक्सर लोगों के निशाने पर रहती हैं, लेकिन वो चुप नहीं बैठतीं और ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती नजर आती हैं। हाल ही में स्वरा ने खुलासा...

मुंबई.  स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में एक हैं। स्वरा ने हिंदू होकर मुस्लिम से शादी रचाई है, जिसके कारण वो अक्सर लोगों के निशाने पर रहती हैं, लेकिन वो चुप नहीं बैठतीं और ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती नजर आती हैं। हाल ही में स्वरा ने खुलासा किया कि वो अपनी बेटी की परवरिश सभी धर्मों के रीति-रिवाज के अनुसार कर रही हैं।

हाल ही में एक बातचीत में स्वरा भास्कर ने कहा, 'मैं किसी भी चीज में अविश्वास नहीं करती। जब राबिया का जन्म हुआ तो मैंने फहाद से कहा चलो सभी रस्में निभाते हैं। चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई। जो भी उसे सुरक्षित रखे, उसे निभाते हैं। हमने सबकुछ किया। वास्तव में एक समय बाद मैंने मजाक में कहा- कोई ईसाई रिचुअल भी है क्या?' स्वरा के पति फहाद ने कहा, 'ये राबिया को बचाने का उनका तरीका है। ये सुनिश्चित करना कि वो हर परंपरा की समृद्धि के साथ बड़ी हो।'

स्वरा ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा, 'मैं खाना नहीं खाती थी, इसलिए मेरे पिता रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाते थे। क्लाइमैक्स से ठीक पहले वो रुकते थे और मुझे अंत बताने से पहले अपना खाना खत्म करने के लिए कहते थे। ये हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सहज तरीका था।'

स्वरा ने बताया कि जब भी राबिया बीमार होती है या खांसी भी आती है तो मैं तुरंत फहाद से प्रार्थना करने के लिए कहती हूं। इन रिचुअल्स में कुछ सुकून देने वाली बात है। वे सदियों की देखभाल करते हैं।'


स्वरा की शादी

बता दें, स्वरा भास्कर ने साल 2023 में राजनीतिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। फिर उसी साल सितंबर में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राबिया को जन्म दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा को आखिरी बार 2022 में 'जहां चार यार' और 'मिमांसा' में देखा गया था। अब वो जल्द ही 'मिसेज फलानी' में नजर आएंगी।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!